वार्ड में पानी की समस्या है, हैण्डपंप लगवाने में मदद करें...

ग्राम-महिमा, पंचायत-पालम, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुनीता कश्यप बता रही हैं कि वे गाँव की वार्ड पंच हैं, गाँव में पानी की समस्या है, वार्ड में 2 हैण्डपंप है, एक ख़राब होते रहता है, जिसके कारण पानी की समस्या होती है, आधा किलोमीटर पानी के लिये जाना पड़ता है, उन्होंने एक हैण्डपंप लगवाने के लिये आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9425293318. (171485) (AR)

Posted on: Jul 17, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

ये आदम तो कहां है आदम बारी ने सोन सानी...गीत-

ब्लाक-रामचंद्रपुर, बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्र प्रकाश एक गीत सुना रहे हैं:
ये आदम तो कहां है आदम बारी ने सोन सानी-
वचन सुनने को प्रभु यीशु बोलत है-
वचन सुनने को प्रभु यीशु बोलत है, बोलत है-
ये आदम तो कहां है आदम बारी ने सोन सानी-
वचन सुनने को प्रभु यीशु बोलत है-
वचन सुनने को प्रभु यीशु बोलत है, बोलत है... (AR)

Posted on: Jul 17, 2020. Tags: BALRAMPUR CG CHANDRA PRAKASH SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में रोड की समस्या है, आने जाने में दिक्कत होती है...

ग्राम-चंदेला, ब्लाक-लोहंदीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार कश्यप बता रहे हैं, गाँव में सड़क की समस्या है, जिसके कारण आने जाने में दिक्कत होती हैं, बारिश के दिनों में कीचड़ होता है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर सड़क की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9407973464, CEO@8889251366. संपर्क नंबर@9407758447. (171500) (AR)

Posted on: Jul 17, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

हॉस्पिटल में सुविधायें नहीं है, मरीज को लाने, लेजाने में लिये साधन नहीं है...

ग्राम पंचायत-ककनार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अंजना कुजूर बता रही हैं, वे उप स्वास्थ्य केंद्र में NM हैं, हर पारा में मितानिन द्वारा ईलाज होता है, उसके बाद ठीक नहीं होने से हॉस्पिटल लाते हैं, वहां पर सर्दी, खांसी, मलेरिया बुखार का ईलाज होता है, डिलीवरी के समय दिक्कत होती है, सुविधाओं की कमी है, वहां पर गाड़ी नहीं है, 20 किलोमीटर दूर लोहंडीगुडा जाना पड़ता है| संपर्क नंबर@9424181496. सरपंच@7647007597, CEO@8889251366. (171494) (AR)

Posted on: Jul 17, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

गाँव के निवासियों से मधु उत्पादन पर चर्चा...

ग्राम-गुरिया, पंचायत-चितलगुर, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सहदेव नाग जो पुजारी पारा के निवासी हैं, बता रहे हैं वे मधु उत्पादन का काम करते हैं, देयारू नाग बता रहे हैं, ठण्डी के दिनों शहद अच्छा निकलता है, इन दिनों काम मिलता है, ये काम करने के लिये उन्हें वन विभाग से कहा गया और जानकारी दिया गया, तब से मधु उत्पादन का काम कर रहे हैं, इस तरह मधु उत्पादन उनके लिये एक रोजगार बन चुका है| (AR)

Posted on: Jul 17, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »