स्वास्थ्य स्वर : ज्वर बीमारी का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल अकोल वृक्ष के औषधीय उपयोग बता रहे हैं, ज्वर रोग में 2 से 5 ग्राम चूर्ण को लेकर उसे उबाल लें और सेवन करें, दिन में दो बार सुबह शाम ये प्रक्रिया कर सकते हैं, इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Jun 24, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू उपाय-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, वासा, कंटकारी, अलसी, सोंठ, भारंगी, मुलेठी, तुलसी का पंचांग, काली मिर्च, लौंग, छोटी पीपली, चिरायता, गिलोय, कुलंजन सभी को सामान मात्रा में लेकर उबालें, काढ़ा तैयार होने के बाद बड़ो के 40 ml और बच्चो को 20 ml सेवन करायें, इससे लाभ हो सकता हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Jun 24, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे इलाके में कई किसानो का टोकन कटा लेकिन धान बिक्री नहीं हुई, कृपया सरकार धान खरीदे...

भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू बता रहे हैं कि धान खरीदी केंद्र में 1 दिसंबर 2019 से 19 मार्च 2020 तक धान खरीदी हुई, जिसमे कई किसानो का धान खरीदी नहीं किया गया जिसके कारण वे कर्ज नहीं चुका पाये| मजबूरन वे बेचने ले गये धान को घर में वापस रख दिये| सरकार इस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही हैं, सरकार ने वादा किया था कि किसानो की उपज खरीद कर उसे संपन्न बनायेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ, किसान एक तरफ लॉकडाउन के कारण परेशान है और ऊपर से कर्ज में डूबा है| इसलिये सरकार इसके लिये प्रयास करें और जिनका टोकन कटा है, उनका धान ख़रीदा जाये, वे बता रहे हैं कि उदाहरण के लिए राजा नवागांव, जुर्मानी जंगल और रवचन जैसे सोसाइटी में 19-20 फरवरी को जो टोकन कटे हैं उनकी धान खरीदी अब तक नहीं हुई है | (AR)

Posted on: Jun 24, 2020. Tags: AGRICULTURE AMIT SAHU CG KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

पिछले साल मई-जून से बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...

ग्राम, पोस्ट-रामगढ़, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से संजीव कुमार सिंह बता रहे हैं कि उनके गाँव गुड टोला का बिजली ट्रांसफ़ॉर्मर पिछले साल मई-जून महीने से जल गया है, जिसके लिये उन्होंने आवेदन दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है और कोई बिजली कर्मचारी भी देखने नहीं आया | इसलिये साथी सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके बिजली का ट्रांसफार्मर लगवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7354982032. J.E@6262045312. बिजली कर्मचारी@9753602031. (AR)

Posted on: Jun 23, 2020. Tags: CG KOREYA ELECTRICITY PROBLEM SANJIV KUMAR SINGH SONG VICTIMS REGISTER

घी के गुण और लाभ...

सेतुगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी गाय के घी के विषय में जानकारी दे रहे हैं, गाय का घी जितना पुराना होता है उतना गुणकारी होता है, शक्तिवर्धक होता है, प्राचीन काल से घी को भोजन सामग्री में शामिल किया गया है, पूजा पाठ में भी हवन में घी का उपयोग होता है, इसका सेवन स्वास्थ्य के लिये लाभदायक होता है, घी का उपयोग करें और लाभ लें| संपर्क नंबर@9589906028. (AR)

Posted on: Jun 23, 2020. Tags: CG MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »