IMPACT: राशन कार्ड बन जाने से सरकारी योजना का लाभ उठा रहे है...

ग्राम-बोरपाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रंजीत कुमार बता रहे हैं की बैजू राम दुग्गा का शौचालय और राशन कार्ड नहीं बना था जिसके लिया पंचायत में आवेदन किया था लेकिन अधिकारी कर्मचरी ध्यान नहीं दे रहे थे इसके बाद हमने सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील की और सुनने वाले साथियों से सहयोग से हमारा राशन कार्ड बन गया है अब सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे, इसलिये सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों और मदद करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दे रहे हैं:

Posted on: Dec 21, 2019. Tags: (NRAYNPUR) CG RAJIT KUMAR RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

बांधो जी बांधो जी सुमत के बाना...गोंडवाना गीत

ग्राम-भेड़िया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार पोया एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
बांधो जी बांधो जी सुमत के बाना-
की तब आही राज गोंडवाना-
तुहर मेहनत अउ लगन में सबके प्राण है-
एक एक दाना में लिखें अपन सुघर नाव ला-
घर से निकलों तो मुट्का ला तान के-
बनिया व्यपारी मन बने है मितान जी-
मुड़ धर के रोव थे येदे किसान जी-

Posted on: Dec 21, 2019. Tags: CG RAJKUMAR POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

सड़क नही होनें के कारण आने-जाने में दिक्कत, अधिकारी ध्यान नही देते, कृपया मदद करे-

ग्राम-कड़हा, पंचायत-सुरसा, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रभान मार्को साथ में हेमलाल, आईतुराम पोटइ बता रहे है की उनके गांव के वार्ड क्रमांक 02 में रोड़ की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| इसके लिये उन्होनें पंचायत में आवेदन किया है लेकिन कोई ध्यान नही दे रहा है, रोड के बनने से आने जाने में समस्उया नहीं होगी | इसलिये सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है की दिये गये नंबरों पर बात कर सड़क की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सम्पर्क आईतुराम@7587232006, सरपंच@7489432403, सचिव@7999160704, CEO@9425263888.

Posted on: Dec 21, 2019. Tags: CG CHNDRBHAN MARKO NRAYNPUR PROBLEM ROAD SONG VICTIMS REGISTER

तोला कैसे के भुला हूँ जबलपुरहिन तोला कैसेके. ...छत्तीसगढ़ी गीत

संतोष कुमार शिधार छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
तोला कैसे के भुला हूँ जबलपुरहिन तोला कैसे के-
तोला कैसे के भुला हूँ बिलासपुरिहा तोला कैसे के-
तोला कैसे के तोला कैसे के ओ तोला कैसेके-
रोपा लगायन कटेला बना मोला जल्दी-जल्दी हवे दुर्ग जाना-
तोला कैसे के भुला हूँ बिलासपुरिहा तोला कैसेके-
आमा पकी है हिला हूँ कैसे अरे मैं दुरिहा हव बुला हूँ कैसे के-

Posted on: Dec 21, 2019. Tags: CG SANTOSH KUMAR SHIDHAR SONG VICTIMS REGISTER

हैंडपंप से निकलता है लाल पानी, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे ...कृप्या मदद करे

ग्राम-गीदमबेड़ा, पंचायत-कोलियारी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट एवं स्थानीय निवासी नसाय, मनाय और श्यामवती वड्डे बता रहें है की उनके गांव के वार्ड क्रमांक 9 जिसमे 37 घर है और हैंडपंप जो है उससे लाल पानी निकलता है और गंदा पानी पीने से बीमार हो रहे है पीने के लिए दूसरे हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है जो 1-2 किलोमीटर दूर है इसकें लियें उन्होंने एक साल पहले शिकायत की लेकिन कोई मदद नहीं कर रहा, इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर हैंडपंप ठीक कराने में मदद करे: सोनसाय उसेंडी@7879566407, सरपंच श्रीमती बुधनिबाई@9399261904, सचिव मन्नू बघेल@9425592398, PHE@9425593923.

Posted on: Dec 21, 2019. Tags: CG KNHAIYALAL KEWAT NRAYNPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »