उंच पीड़ा उंच दरिया करे उंच टाट बाट...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ छत्तीसगढ़ से कन्हैयालाल पडियारी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है :
उंच पीड़ा उंच दरिया करे उंच टाट बाट-
ओकर ले लबरा नहीं है-
कोनो जोन दिखे मोरो डाट-
आये जाए कछु नहीं करे बड़े-बड़े गोट-
पढ़ेला बड़े नहीं माने-
मुंह जोरी करे बर होई टोय...
Posted on: Jul 02, 2020. Tags: CHHATTISGARHI SONG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH CG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार कादरिया मस्जिद के पीछे मोतीनगर रायपुर छत्तीसगढ़ से वैद्य एच डी गाँधी आज हम लोगो को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने हेतु घरेलू उपचार बता रहे है, तुलसी की पत्ती 15 नग, अदरक 15 ग्राम, हल्दी आधी चम्मच, गुड स्वाद अनुसार, काली मिर्च 5 नग इस सबको साफ कर कूट पीसकर चूर्ण बना लेवे और सुरक्षित रख लेवे दाल चीनी आधा चम्मच मिलाकर डेढ़ कप पानी में उबाले और जब एक कप बच जाए तो उसको गुनगुना रहने पर सुबह शाम दिन में दो बार पीने से शीघ्र लाभ होता है | ध्यान रहे दिनभर गर्म पानी पीते रहे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए और एक घंटा सुबह धुप का सेवन करे | जिससे कैल्शियम और विटामिन डी शरीर को प्राप्त होगी और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाएगी | यह प्रयोग आप लगातार आप कर सकते है | सीक्लीन की बीमारी के लिए शुगर के लिए बवासीर के लिए गुप्तरोगों के लिए कटे पटे ओटो के लिए और जलने पर अंगो के चिपक जाने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने हेतु काढ़ा लेने के लिए संपर्क कर सकते है | संपर्क नम्बर@9111061399.
Posted on: Jul 02, 2020. Tags: DR HD GANDHI HEALTH RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
स्वागत करेला हम स्वागत करेला हम.....स्वागत गीत-
ग्राम-कोटाही योगनीपारा ब्लॉक-वाड्रफनगर जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से प्रियंका मार्को हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को एक स्वागत गीत सुना रही है:
स्वागत करेला हम स्वागत करेला हम-
तनमन से नैना जुडाई गईले दर्शन से-
कब से जोहत रहनी कब से जोहत रहनी-
तोहरी नगरिया बहियाँ थकत मोरे-
बहियाँ थकत मोरे थकली नजरिया CS
Posted on: Jul 02, 2020. Tags: HINDI SONG PRIYANKA MARKO SONG VICTIMS REGISTER WADRAFNAGAR BALRAMPUR CG
स्वास्थ्य स्वर : नाक से खून बहने की समस्या का घरेलू उपचार...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल चित्रक पौधे का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, नकसीर की समस्या या नाक से खून बहने की समस्या में इस पौधे का 2 ग्राम चूर्ण शहद के साथ चाटने से आराम मिल सकता है, गर्म चीजें, मिर्च, मसाला का सेवन न करें, चाय का सेवन न करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jul 02, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
विकलांग पेंशन के लिये कई बार आवेदन कर चुका हूँ, कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है...
ग्राम-सकलपुर, पोस्ट-सोनगरा, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) शिवलाल मानिकपुरी बता रहे हैं कि वे नेत्रहीन हैं, उन्हें विकलांग पेंशन नहीं मिल रहा है, उन्होंने इसके लिये कई बार सरपंच के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर पेंशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7970038573. (170609) (AR)
