पुणे : लॉकडाउन के कारण काम बंद है, राशन नहीं है, दूसरो से मांगकर खा रही हूँ, कृपया मदद करें...
आशा पोपट सिरके पुणे सतारा रोड कार्टज लिपाने बस्ती विठभट्टी से बोल रही है कि उनके पति नहीं है, बच्चे के साथ रहती है, लॉकडाउन के कारण काम बंद है, उनका राशन कार्ड भी बंद है, जनधन खाते में जो पैसे महीने के 500 मिल रहे थे वो भी नहीं मिल रहे है | खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रही है कि खाने की व्यवस्था की जाये : संपर्क नम्बर@7083520047. (167136)
Posted on: May 14, 2020. Tags: ASHA POPAT SIRKE CORONA PROBLEM PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER
पुणे : लॉकडाउन में फंसे है, परिवार के साथ में, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
सचिन मेश्राम बता रहे है कि साईं सत्यम कावडे बस्ती पुणे में रहते है वे मजदूरी करते है उनके परिवार में 4 लोग रहते है लांकडाउन के कारण मजदूरी नहीं कर पाते है इनके पास खाने के लिए राशन नहीं है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलाने में मदद करे : संपर्क नम्बर@7972950459. (167115)
Posted on: May 14, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNE MH SACHIN MESHRAM SONG VICTIMS REGISTER
Impact: लॉकडाउन में फंसे थे खाने का समस्या था, रिकॉर्ड करने के बाद अब व्यवस्था हो गई है...
नगर पंचायत-हटगांव, जिला-नांदेड़ (महाराष्ट) से अंकुश यादव बता रहे हैं वे फरवरी माह में वहां काम करने आये थे, वे दो लोग हैं, छिंदवाडा मध्यप्रदेश के निवासी हैं, लॉकडाउन के कारण उन्हें खाने की समस्या हो रही थी, जो पैसा कमाया था, वे सब ख़त्म हो चुका थे , रहने की कोई व्यवस्था नहीं थी, पेड़ के नीचे रहते हैं, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील किया और उनके मदद से उनके खाने का व्यवस्था हो गया है, वे सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं:संपर्क नंबर@8224945833,9420337930.
Posted on: May 14, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH NANDED SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में न काम मिल रहा है न खाना मिल रहा है...
कस्टम सोसाइटी, चंदन नगर, पुणे, महारास्ट्र से कार्तिकराम टेके बता रहे हैं, वे नागपुर के निवासी हैं, अभी लॉकडाउन में फंसे हैं, लॉकडाउन के कारण अभी काम नहीं है, उनके पास राशन नहीं है, उन्हें बहुत परेशानी हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8087878855. (167183)
Posted on: May 14, 2020. Tags: CORONA PROBLEM KARTIKRAM TEKE MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
Impact: परिवार में 7 लोग है, लॉकडाउन में फंसे थे खाने की समस्या थी, अब मिल गया है...
जिला-नांदेड महाराष्ट्र से मंगला (पति अनिल) जादव बता रही है कि वे लोग पुणे खांडवे नगर में रहते है उनके परिवार में 7 लोग है | लॉकडाउन के कारण काम बंद है उनके पास नांदेड जिले का राशन कार्ड होने के कारण उनको कोई भी राशन नहीं दे रहा है | खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है | वे लोग बहुत परेशान है | इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील किया और अब उन्हें खाने की व्यवस्था हो गई है और वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों और मदद करने वालों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@7758005519.
