पीड़ितों का रजिस्टर : 2004 में सलवा जुडूम के कारण अपना गांव छोड़कर आना पड़ा...

ग्राम पंचायत-पदेडा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) रामस्वद पिता लक्कू बता रहे हैं वर्तमान में बीजापुर सिविर नया पारा में 2004 में आये हैं, सलवा जुडूम के समय गांव में बहुत मार पिट हो रहा था इसलिए भाग के आए| गांव में कुछ गाय बकरी रहने से सलवा झुलुम वाले जाते थे, जाने के बाद परेशान करते थे| और दुश्मन को मार देते थे| और उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग नही मिला है| अभी जहाँ पर रह रहे हैं वहां सीसी रोड भी नही बना है, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7648045002.

Posted on: Dec 08, 2021. Tags: 2004 BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM RAMSWAD LAKKU VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सली संगठन में काम करते थे, पुलिस जेल ले गयी...

ग्राम पंचायत-तोयनार, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रूपसाय सलाम बता रहे हैं 8 साल पहले वे नक्सली संगठन में काम करते थे| वे अपने काम से नारायणपुर आये फिर उन्हें पुलिस वालों ने पकड़ कर जेल कर दिया| पुलिस ने गांव जाने से मना किया व नारायणपुर में ही रहने को कहा| वे वर्तमान में शांतिनगर, नारायणपुर में रह कर बनी मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9479208151.

Posted on: Dec 08, 2021. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NAYAYANAPUR ROOPSAY SALAM VICTIMS REGISTER

हमारे गांव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है...कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, अड़मा पारा ब्लाक, बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जीतेंद्र कुमार करमा बता रहे हैं, कि उनके पारा में सीसी रोड नही बना है, बरसात के दिनो में बहुत कीचड़ हो जाता है, आने जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसके लिये सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है| वे सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर सीसी रोड बनवाने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@9407613770.

Posted on: Dec 08, 2021. Tags: BASTANAR CG JITENDRA KARMA PROBLEM ROAD SISI

मुझे विकलांग पेंशन नहीं मिल रहा है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-बेगंचाटोली, शांतिपारा, ब्लाक-कुनकुरी, जिला-जसपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी साथ में संगीता एक्का बता रही है की बचपन से विकलांग है| लेकिन उनको विकलांग पेंशन नहीं मिलता है उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें है, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके विकलांग पेंशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क@9630127967, सरपंच@6261736963, सचिव@877078949, कलेक्टर@0776323226.

Posted on: Dec 07, 2021. Tags: CG JASPUR PAISON PROBLEM SANGEETA EKKA

हमारे गांव में हैंडपंप नहीं है, नदी से पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-बीसपुर, भजरपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सहदेव कश्यप बता रहे हैं कि उनके गांव में हैंडपंप नहीं है। गांव में 40 घर का जनसंख्या है, लोग नदी का पानी पीते हैं। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबरों से बात कर के पानी की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8305733570, सरपंच@9691410078, सचिव@9406286648, सीईओ@9406166884, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Dec 06, 2021. Tags: BASTAR BISPUR CG DARBHA PROBLEM SAHDEV KASHYAP WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »