गंदा पानी पीने से बीमार पड रहे हैं लोग, समस्या को हल कराने में मदद करें-
ग्राम-घनडबरा, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बोधीलाल बता रहे हैं, कई दिनों से हैण्डपंप से गंदा पानी निकल रहा है, जिसका उपयोग करने से लोग बीमार पड़ रहे हैं, वे हैण्डपंप को साफ कराने के लिये आवेदन देते हैं, लेकिन उस पर काम नहीं हो रहा है, मजबूरी में लोगों को गंदा पानी उपयोग करना पड़ रहा है, इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे हैं , दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@9424244617, जिला पंचायत@7741232895. संपर्क नंबर@8668496368.
Posted on: Oct 08, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER
भूमि पट्टा के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ग्राम-सिंगारम, पंचायत-मुसलीमडुगु, तहसील-भूर्गमपाड, जिला-भद्रादी कोठागूडम (तेलंगाना) से सुन्नम लक्छ्म्या बता रहे हैं, वे काफी सालों से गाँव में रह रहे हैं, लेकिन जमीन का पट्टा नहीं मिला है, जमीन पट्टा के लिये कई बार अधिकारियों के पास गये, आवेदन किये, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारी से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@8897791529. संपर्क नंबर@9912235562.
Posted on: Oct 07, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM PODIAM NARENDRA PROBLEM TELANGANA
नहीं मिल रहा निराश्रित पेंशन...कृपया मदद करें-
ग्राम-बाबूटोला, पंचायत-महामाई, थाना-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से सोनिया पति सम्हर सिंह यादव बता रही हैं, उन्हें 6 माह से निराश्रित पेंशन नहीं मिल रहा है, उन्होंने सरपंच के पास आवेदन दिया, लेकिन सरपंच गुमराह कर रहे हैं, सही जानकारी नहीं देते हैं इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं, दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9165018206. संपर्कनंबर@9098794688.
Posted on: Oct 07, 2019. Tags: BRIJRAM GOND CG MUNGELI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
जमीन पट्टा के लिए आवेदन किये लेकिन कोई ध्यान नहीं...मदद की अपील-
ग्राम-मामिलगूडेम, पंचायत-चेपरालापल्ली, तहसील-मुलकालापल्ली, जिला-भद्रादी कोठगूडेम (तेलंगाना) से पद्दम राजु जमीन पट्टा समस्या के बारे में बता रहे हैं 2005 में सुरक्षाकर्मी एंव नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ को देख डर कर मामिलगूडेम गाँव के लोग तेलन्गाना राज्य में जाकर शरण लिए और अपने पालतू पशु जानवरों को भी वही छोड़ आये| घास-फूस से कच्चा मकान बनाकर यह रह रहे है करीब 20 एकड़ जमीन लगभग 45 परिवार मिल कर खेती का काम करते है जिसका अभी तक भूमि पट्टा नही मिला है. जमीन के लिए भद्राचलम P.O. के पास आवेदन किया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किये जमीन पट्टा के लिए बहुत परेशान हो रहे हैं | इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है. सरपंच@8374033228. संपर्क@9963812749.
Posted on: Oct 04, 2019. Tags: PADDAM RAJU TELANGANA PROBLEM
रोड की समस्या बता रहा है आवेदन किये कोई कार्यवाही नही किये...कृपया मदद करे-
ग्राम-कोयागट्टा, पंचायत-भंड्रेयगोंडा, यह्सील-पाल्वंचा, जिला-भद्रादी कोठगूडेम (तेलंगाना) से मडकम भद्रय्या बता रहे हैं. रोड की समस्या बता रहा है. गाँव से मेन रोड करीब एक किलोमीटर दूर बहुत ही ख़राब है. जहा आने-जाने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है आपातकालीन स्थिति में अस्पताल जाने की बात आये तो यह रोड एक समस्या का कारण बन जाता है. रोड से संबधित अधिकारीयों को कई बार जानकारी एंव निवेदन किये परन्तु कोई निराकरण नही किये |इस लिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को मदद की अपील कर रहे है. दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें. सरपंच@9704934288. संपर्क@9347014716.
