Impact : शौचालय की समस्या थी सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद शौचालय का काम शुरू कर दिया गया...

डोंगरी पारा, ग्राम-पालानार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समारूराम कवासी पिता बुद्धराम बता रहे हैं कि उनके नाम से शौचालय नहीं आये थे शौचालय नहीं होने से दिक्कत होती थी शौच के लिये बाहर जाना पड़ता था उन्होंने इसके लिये सचिव के पास आवेदन किया था 3 बार आवेदन कर चुके थे लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील किये, जो की सीजीनेट सुननें वाले साथियों की सहयोग से समस्या से संबधित अधिकारीयों से बात करके शौचालय का काम शुरू कराने में मदद किये इस लिए सीजीनेट सुननें वालें एंव सभी पद अधिकारीयों को धन्यवाद दे रहे है : संपर्क@9391149170.

Posted on: Sep 01, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

3-4 साल से प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन दे रहा हूँ नही मिल रहा है, कृपया मदद करें...

ग्राम-चौकीहा, पंचायत-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुरेन्द्र कुमार यादव बता रहें हैं की मैं गरीबी रेखा के निचे आता हूँ, मैं प्रधानमंत्री आवास के लिए पूर्ण रूप से पात्र हूँ, लेकिन पिछले 3-4 साल से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए दौड़ रहा हूँ, नही मिल रहा हैं | वर्तमान समय में मेरा घर बारिस की वजह से गिर गया हैं, दो बच्चें और पत्नी क मिलकर हम चार सदस्य है जो रात अगर बारिस होने पर रात भर पन्नी (प्लास्टिक) तान कर रहते हैं, एक रात पत्नी को सांप ने काट लिए लॉक डाउन की वजह से सरकारी अस्पताल भी ले जाना मुश्किल था इस लिए रातों-रात शंकरगढ़ ले गया जो जो की ठीक कराने में 5000 हजार लग गया जिसे मैं किसी से कर्ज लेकर इलाज करवाए जो रात में लगभग एक बजे ठीक हुआ | मैं प्रधानमंत्री आवास के लिए ग्राम पंचायत सचिव साहब से बात किये उनके द्वारा ठगी करके दो सौ रूपये ले लिए और अब बेवकूफ बना रहा हैं जी की नहीं आया हैं इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से मदद की अपील कर रहें है, दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने में सहयोग करें : सरपंच@8349428494, सचिव@7898070744. संपर्क@9755171515 (174196) RK

Posted on: Sep 01, 2020. Tags: HOUSE PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

हे अम्बे मैया हे दुर्गे मैया, तोला बंधव बारम्बार...भक्ति गीत-

ग्राम, पोस्ट-जुझावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से विजय प्रताप पोया एक भजन सुना रहे हैं:
हे अम्बे मैया हे दुर्गे मैया-
तोला बंधव बारम्बार-
महामाई के दुर्गा दाई के-
आगे हे नवरात्र तौहार-
जगमग-जगमग जोत जलावव-
माँ मैं तोला मनावव-
तोरे चरण में शीश नवावव-
आशीश तोर पवावव-
लीला हे भारी दुर्गा भवानी-
गूंजे जय-जय कार-
मोर महामाई के दुर्गा दाई के-
आगे हे नवरात्र तौहार...

Posted on: Sep 01, 2020. Tags: CG SONG SONG VICTIMS REGISTER

बच्चो के लिए सामान्य ज्ञान (जनरल नॉलेज)...

डोंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा आज हम लोगो को जनरल नॉलेज बता रहे है:
महाराणा प्रताप के पिता का नाम – उदय सिंह-
महाराणा प्रताप की माता का नाम – महारानी जयवनता बाई-
महाराणा प्रताप के घोड़े का नाम – चेतक-
महाराणा प्रताप के हाथी का नाम – रामप्रसाद-
महाराणा प्रताप के भाले का वजन – 81 किलो-
महाराणा प्रताप के सुरक्षा कवच का वजन – 72 किलो-

Posted on: Sep 01, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

जिला रीवा थाना डभौरा से लगभग 1 किलोमीटर के अंतराल में 18 लड़की को अपहरण करने की कोशिश...

ग्राम-मदरी, थाना-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गुड़िया देवी कोल बता रहीं हैं, डभौरा थाना से लगभग एक किलोमीटर दुरी पर बन्ता गाँव के पास दिनांक 27 अगस्त 2020 को घटना हो हुई हैं एक 22 साल लड़का एक 18 साल लड़की को अपहरण करने की कोशिश कर रहा था जो की एक सूरजपाल नाम का लड़का चिल्लातें हुए उनके पास आये और उस लड़की को नजदीकी थाना-डभौरा में ले गया जिसके बाद आरोपियों को भी बुलाया गया जिनको लगभग दस मिनट पूछताछ करके बगैर कार्यवाही किये छोड़ दिया गये और उनके बाद सूरजपाल को मारने की धमकी दे रहें हैं, इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं, थाना-डभौरा टी.आई. से बात करके इस मामला पर फिर से जाँच करके आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनको सजा दीलवाने में मदद करें : TI@7987908086 संपर्क@9522105185 (174385) RK

Posted on: Sep 01, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »