बिजली की खंबा लगा है परन्तु बिजली नही दिये, कृपया मदद करे-
ग्राम-कांदावानी, पंचायत-कांदावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू, भुविन बाई, केजी बाई, फुल बाई, सुखमत बाई ग्रामीण महिला बिजली समस्या बता रही है| बताया जा रहा है गाँव में बिजली की खंबे लगे है, लेकिन बिजली नही रहता है इस विषय पर सरपंच एंव बिजली विभाग को शिकायत किया गया किन्तु किसी प्रकार पहल नही किये रहे है इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिक से अधिक बात कर मदद करने की प्रयास करे. बिजली विभाग@8435500266. लैंडलाइन @7741232885.
Posted on: Oct 13, 2019. Tags: KABIRDHAM CG PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER
शौचालय बना अधुरा दो साल हो गये, अधिकारी सुन नही रहे है, कृपया मदद करे-
ग्राम-छोटेसोंहार, पंचायत-नेलवाड़, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से धरम सिंह कोर्राम, जय लाल पुरामे मोहन करंगा बता रहे है शौचालय बना है अधुरा जिसका मजदूरी भी नही मिला है मिली जानकारी के अनुसार हितग्राहियों को न तो अनुदान राशि मिली न ही शौचालय पूर्ण रूप से बना और न ही मजदूरी दिया गया|गाँव के कुछ लोगों का शौचालय आज भी अधूरा पड़ा है| शौचालय निर्माण के नाम पर ग्राम पंचायत में लापरवाही उजागर हो रही है|मनरेगा की मदद शौचालय निर्मित हितग्राहियों को 12-12 हजार रूपए प्रवहमान किया गया है| ग्रामीणों ने कहा की बार-बार सरपंच और सचिव से गुहार करने बाद भी किसी प्रकार की पहल नही की जा रही है|इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है.
सरपंच@9424206340. सचिव@7646968858. जिला कलेक्टर@9425205569. संपर्क जगत वड्डे@9406495119.
Posted on: Oct 13, 2019. Tags: KANHAIYALAL NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
भूमि पट्टा के लिए किये आवेदन कोई सुनवाई नही, कृपया सहयोग करे-
ग्राम-सीतारामपुरम, पंचायत-अर्जुनवाडा, तहसील-पाल्वानाचा, जिला-भद्रादी कोठगुडम (तेलंगाना) से मडावी भद्रय्य बता रहा है भूमि पट्टा की समस्या छत्तीसगढ़ प्रदेश सुकमा जिला क्षेत्र में जहाँ आदिवासीयों के बिच सलवा जुडूम अभियान चलाये गये थे जिसकी वजह से अपनी गाँव छोड़कर तेलंगाना राज्य में जाकर शरण लिए बताया जा रहा है यह करीब 20 साल हो गया फसल उपजाने लायक जमीन काबिज कर आदिवासी अपनी जीवनयापन कर रहे है. वर्तमान स्थिति में इन आदिवासीयों को जमीन पट्टा की समस्या है बता रहे है जमीन बनवाने के लिए कई बार P.O. एंव जिला कलेक्टर के पास आवेदन किये थे जिसका कोई तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिक से अधिक बात करके जमीन पट्टा दिलाने सहयोग करे. PO@9490157005. संपर्क@8897462830
Posted on: Oct 13, 2019. Tags: PROBLEM TELANGANA VAMJAM SURESH
सडक ख़राब पुलिया नही बनाये लिखकर दिया गया आवेदन कोई सुनवाई नही, कृपया मदद करे-
ग्राम-चंदागाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सरपंच सुमित्रा नाग बता रही हैं सडक एंव पुलिया की समस्या सरकार के द्वारा उठाये गये कदम ग्रामीण विकास योजना जिसमे सुदुर गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ना है, परन्तु आज भी शहर से कोषों गांवों की हालात वही के वही बनी है ग्राम पंचायत (सरपंच) मुख्य बता रही है. की सडक एंव पुलिया बनवाने के लिए जिलाधिकारी एंव केदारनाथ कश्यप को दो से तीन बार आवेदन तथा बताई गई. लेकिन किसी प्रकार की कोई निराकरण नही किये इसलिए स्वर सुनने वाले साथियों से दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके इस को निराकरण कराने में मदद करे. जिला कलेक्टर@9425205569. सरपंच@7647070119.
Posted on: Oct 13, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
सरकारी योजना से वंचित राशनकार्ड नही बनाने के कारण हम राशन नही ले पा रहे है...
ग्राम-सोनापाल, पंचायत-चांदागाँव, ब्लाक-नारायणपुर, जिला-नरायनपुर (छत्तीसगढ़) से राशनकार्ड की समस्या बता रहे है पंचायत चांदा गाँव मोहल्ला गोठुलपारा एंव डोंगरीपारा में निवास करने वाले महिलाये बता रही है सरकारी योजना के तहद ग्राम पंचायत भवन उचित मूल्य राशन दूकान के माध्यम से मिलने वाले राशन जो हमारे पास राशनकार्ड नही होने के कारण हम लोगों को नही मिल रहा है इस सन्दर्भ में अधिकारीयों को आवेदन भी किया गया परन्तु किसी प्रकार की कोई निराकरण नही किये इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से दिए गये फ़ोन नंबर पर बात कर के मदद करने की अपील कर रहे है. सरपंच@7647070113.
