मोहल्ले में पानी की समस्या है, हैण्डपंप लगवाने में मदद करें-

ग्राम-नावा भेचकी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक कुमार यादव बता रहे हैं, मोहल्ले में पानी की समस्या है, ये समस्या कई साल से है, मोहल्ले में हैण्डपंप नहीं लगा है, वहां पर लगभग 30 घर हैं जिन्हें ये समस्या हो रही है, लोग कुआँ का पानी उपयोग करते हैं, गर्मी में कुआँ सूख जाता है उस समय ढोडी से पानी लाते हैं, ढोडी लगभग आधा किलोमीटर दूर है, ढोडी का पानी पीने से शर्दी, जुकाम होता रहता है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6264057172. सरपंच@7723052572. (170264) (AR)

Posted on: Jul 09, 2020. Tags: ASHOK KUMAR YADAV CG PHE PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

मैया दे दो अनुमति...भजन-

जिला-रायगढ़ (छतीसगढ़) से विष्णू सेनापति एक भजन सुना रहे हैं:
बोले लक्ष्मण ओ री मईया-
वन को चले देखो भाभी भईया
दे दो अनुमति-
भाविध विधा माता के मन में-
क्यों फसी हिरनी चल के वन में-
कैसे दे दे मईया तोहे अनुमति-
मैया दे दो अनुमति...(AR)

Posted on: Jul 09, 2020. Tags: CG RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER VISHNU SENAPATI

स्वस्थ्य स्वर-भंगरा के रस का घरेलू उपचार बता रहे है...

बैध कदरनाथ पटेल ग्राम रनई थाना पटना जिला कोरिया छत्तीसगढ़ से वनों द्वारा भंगरा का औषधि प्रयोग के बारे में बता रहें है, प्रमेह पिंड इस रोग में भंगरा का एक भाग रस तुलसी का पत्ते छीन का पत्ते का पटोल पत्ते एक एक भाग का चुंड मिलाकर तथा कांजी में पीसकर लेप करने से घातक प्रमेह पिंड के रोग को नष्ट कर देता है, इसका उपयोग करें दूसरा नंबर सलिपद रोग यानि हांथी पांव रोग जो एक पैर मोटा हो जाता है इसके पंचाग के लूगी को तेल में मिलाकर अथवा इसके रस से सिलपद रोग को मालिश करने से अत्यंत लाभ हप्ता है ,इस बीमारी को पूरी तरह से नष्ट कर देता है तीसरी बीमारी का नाम अग्निदाक्त अग्नि से जले हुये स्थान पर भंगरे के पत्ते मेहदी और मरवा के पत्ते के साथ पीसकर लेप करने से सिग्र ही लाभ होता है नया मास भरने में उपयोगी है, जब भरण हुआ ठीक होने लगे तब भांगरे पत्ते के रस दो भाग काली तुलसी के पत्र रस एक भाग दिन में दो तीन बार लगाते रहने से जलन ठीक हो जाता है, ओर शरीर पर किसी किस्म दाग ही नहीं पड़ने पता है हाथ पैर और जलन वा शरीर के खुजली इसके स्वरास्क मालिश से लाभ होता है| संपर्क न.@9826040015

Posted on: Jul 09, 2020. Tags: CG JILA KEDERNATH KORIYA PATEL SONG SWSTHYA VICTIMS REGISTER SWARA

Impact: सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद पानी के समस्या का समाधान हो गया...

कैलाश सिंह पोया मूलनिवासी ग्राम देवरी जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ से बता है, की हमारे यहाँ वार्ड क्रमांक 01 में नल कूप का बहुत ही समस्या हो रहा था उनका कहना है ग्राम पंचायत में कई बार आवेदन किया मेरा कोई सुनवाई नहीं हो रहा था इसके बाद मै सीजी नेट में सन्देश रिकॉर्ड किया हमारे देवरी गाँव वार्ड क्रमांक 01में 15 दिन के अन्दर बन गया और पानी भी अच्छा निकल रहा है हमारे पारा में 07 मकान है पानी के लिए बहुत ही समस्या हो रहा था हम सीजी नेट के सांथियों और आधिकारियों को बहुत बहुत बधाई दे रहें है संपर्क न.7723072470

Posted on: Jul 08, 2020. Tags: CG IMPACT KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

राज्यों का प्राचीन नामो कि जानकारी......

जिला-राजनंदगाँव (छत्तीसगढ़) से बिरेन्द्र गन्धर्व आज हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को कुछ राज्यों का प्राचीन नाम बता रहे हैं : (1) छत्तीसगढ़ का प्राचीन नाम था दक्षिण घोषण, रायपुर जो आज राजधानी है छत्तीसगढ़ का उसका प्राचीन नाम था कंचनपुर (2) बिहार, बिहार का प्राचीन नाम था मघर, जो इसका राजधानी है पटना, पटना का प्राचीन नाम था पाटलिपुत्र (3) इसी पप्रकार भोपाल जो मध्यप्रदेश कि राजधानी है पहले भोजपाल कहलाता था राजा भोज के कारण (4) उज्जैन, उज्जैन का प्राचीन नाम था अवन्तिका: सम्पर्क नम्बर @ 9098921436 CS

Posted on: Jul 08, 2020. Tags: (NRAYNPUR) BIRENDR GANDHARV RAJNANDGAON CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »