10 से निराश्रित पेंशन की मांग, अब तक नहीं मिली...कृपया मदद करे.
ग्राम-आमगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से जानकी बाई निराश्रित पेंशन की समस्या के बारे में बता रहीं है| यह कि, कई दिनों से सरपंच सचिव को पेंशन के लिए आवेदन दिया है, परन्तु जब भी इस बारे में पुछो तो काग़ज दस्तावेज ही मांगते है, बहुत बार कागज़ दे चुकें है, लेकिन पेंशन अभी तक नहीं मिली करिबन 10 साल से पेंशन नहीं मिल रहा है, सरपंच सचिव भी बहाने बना रहे है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है, मदद के लिए अधिकारियों को फ़ोन कर बात करे ताकि पेंशन मिल सके. कलेक्टर@9425205669. सरपंच@7587196629. सचिव@7587002294.
Posted on: Nov 25, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SAMVTI DUGGA SONG VICTIMS REGISTER
1 साल से रोड़ का कार्य बंद है, आवागमन में बहुत दिक्कत होती है...कृपया मदद करे-
ग्राम पंचायत-बागबेड़ा, ग्राम-सिवनी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सरपंच बैजुराम पोटाई रोड़ की समस्या के बारे में बता रहे है|साल भर से रोड़ का कार्य बंद है, रास्ता बुरी तरह से ख़राब है, चार पहिया वाहन, बैलगाड़ी आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है, करीब 3 से किलोमिटर ज्यादा मार्ग है जो कि, गाँव से नलवड़ मुख्य सड़क से मिलता है, रोड़ की समस्या को देखते हुए ग्राम सभा में भी प्रस्ताव पारित कर, कलेक्टर के यहाँ भी दिया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं, रोड़ बनाने वाले ठेकदार से बोलने पर वह कहता है कलेक्टर से जाकर मिलो, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है, कृपया रोड़ बनवाने में मदद करे. CEO@9425263888. कलेक्टर@9425205669. सचिव@947905429. शर्मा ठेकेदार@9329020914. अधिक जानकारी-सरपंच@9406103873.
Posted on: Nov 25, 2019. Tags: KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
प्राथमिक शाला स्कूल में नही बनाये बाउंड्रीवाल, जिसकी वजह से कई दिक्कतें, कृपया मदद करे...
ग्राम-पातुरबेड़ा, पंचायत-कर्लखा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट साथ में शिक्षक इन्द्रराम कोठारे बता रहें है प्राथमिक स्कूल में बाउंड्रीवाल की बहुत समस्या बाउंड्रीवाल नही होने के कारण कई प्रकार की नुकसान होता है जिसे स्कुल के किनारे छोटे-छोटे पेड़ एंव पौधे को मवेशियों द्वारा नुकसान पहुँचा देते है पास में सड़क होने के कारण बच्चें लोगों को अचानक निकलने से गाड़ी मोटर से दुर्घटना की समस्या बनी रहती है, इसके लिए उन्होनें शिक्षाविभाग में BEO, DEO के पास आवेदन किये लेकिन कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद के लिए अपील कर रहे है कृपया दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकरियों से बात कर बाउंड्रीवाल बनवाने में मदद करे. सम्पर्क@9406284971. सरपंच@9406306890. सचिव@7587884145. CEO@9425263888. कलेक्टर@9425205669.
Posted on: Nov 25, 2019. Tags: KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
हरी डाल पर लगी हुई थी...कविता-
ग्राम-पातुरबेड़ा, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक साथ में सुनीता, गायत्री एक कविता सुना रहें हैं:
हरी डाल पर लगी हुई थी-
नन्ही सुंदर एक कली-
तितली उससे आकर बोली-
तुम लगती हो बड़ी-बड़ी-
अब जागो तुम-
आँखें खोलो और मेरे संग खेलो-
हरी डाल पर लगी हुई थी...
Posted on: Nov 25, 2019. Tags: ASHOK NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
उठों उठों नयी संदेश दे रही दिशा दिशा...कविता-
ग्राम पंचायत-केकराखोली, तहसील-मगररोड़, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से अक्षय कुमार नेताम एक कविता सुना रहें है:
उठों उठों नयी संदेश दे रही दिशा दिशा-
खिले कमल अरुण तरुण प्रभात मुस्कुरा रहा-
गगन विकास का नवीन, साज है सजा रहा
उठो चलो बढ़ो समीर शंख है बजा रहा-
भविष्य सामने खड़ा प्रशस्त पथ बना रहा-
उठों उठों नयी संदेश दे रही दिशा दिशा...
