Surguja Bultoo (Bluetooth) Radio from Surajpur District : 3rd April 2018...
Today Rakesh Kumar And Sarla Shriwas are presenting Bultoo Radio Program in Chhattisgarhi language of in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Surajpur district in Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Apr 03, 2018. Tags: SARLA SHRIVAS RAKESH KUMAR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
मय्या के मन्दिर में ज्योत जली रे, लाल पीले हरे...देवी गीत
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से मन्दाकिनी मिश्रा एक देवी गीत सुना रही है:
मय्या के मन्दिर में ज्योत जली रे, लाल पीले हरे-
मय्या के माथे में बिंदी भी सों है, बिंदी के नग़ नग़ असो जड़े, लाल पीले हरे-
मय्या के गले में हरवा सों है, हरवा के नग़ नग़ असों जड़े, लाल पीले हरे-
मय्या के अंगो में चुनर सों है, चुनर में गोटे असो जड़े, लाल पीले हरे-
मय्या के हाथों में कंगना सों है, कंगना नग़ नग़ असों जड़े, लाल पीले हरे-
मय्या के मन्दिर में ज्योत जली रे, लाल पीले हरे...
Posted on: Mar 31, 2018. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
दो बहन रामा और श्यामा की कहानी - नम्रता से रहना चाहिए एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए...
एक गाँव में दो बहन रामा और श्यामा रहती थीं दोनों की शादी एक ही परिवार में हुई. काफी दिन हो जाने के बाद छोटी बहन बोली बहन मै मायके घूम के आती हूँ आप मेरे बच्चों को देखना वह अपने घर से तीन कदम आगे जाती है तो सबसे पहले उसको बेर का पेड़ मिला पेड़ बोला बेटी मेरे जगह में कचरा बहुत है इनको साफ कर दो वो साफ कर दी फिर आगे बढ़ी तो रास्ते में उनको एक बूढी माँ मिली वो बोली बेटी आप मुझे खाना बना के दे सकते हो उसने खाना बना दिया आगे बढ़ी और गौशाला मिली गायों ने बोला हमारे यहाँ बहुत गन्दा है साफ सफाई कर दो उसने साफ कर दिया। लौटते समय वह गौशाला में पहुंची तो उसको दूध दही और बूढी माँ के पास पहुची तो उसको बहुत सारा सोना चांदी, बेर के पास गई तो बेर मिला फिर वो घर चली गई बहुत सारा सामान देख बहन बोली इतना सारा सामान तू कहाँ से पाई फिर बोली अब आप बच्चों को देखो मै घर जा के आती हूँ वह भी निकल पड़ी रास्ते में उसको भी बेर, बूढी माँ, गौशाला मिला पर वे जो बोले उन्होंने वैसा नही किया और वापसी में उसको कुछ नही मिला.घर पंहुच के बोली मुझे कुछ नही मिला बहन बोली नम्रता से रहना चाहिए एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए | मंदाकिनी मिश्रा@7697926356.
Posted on: Mar 30, 2018. Tags: MANDAKNI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
टूटी झोपडिया हमार गरीब घर आ जाना...देवी गीत
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक देवी गीत सुना रहे हैं:
टूटी झोपडिया हमार गरीब घर आ जाना-
बड़े-बड़े लोग मैया हलवा चढ़ावे चन्दन लगा दूँ-
बड़े-बड़े लोग मैया लंहगा बनवावें चुनरी उढादूँ मेरी माँ-
बड़े-बड़े लोग मैया कंगना सजावें मेहंदी लगा दूँ मेरी माँ-
बड़े-बड़े लोग मैया पैजन बनवावें महावर लगा दो मेरी माँ-
बड़े-बड़े लोग मैया दीपक जलावें कपूर जला दूँ मेरी माँ...
Posted on: Mar 29, 2018. Tags: MANDAKNI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
Surguja Bultoo(Bluetooth) Radio from Surajpur district: 29th March 2018...
Today Babulal Neti and Sarla Shrivas are presenting Bultoo Radio Program in Chhattisgarhi languages in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Surajpur district of Chhattisgarh. People use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
