पहले मैं कोन गीत ला गाव मैया भारत...गीत
ग्राम-कोटेया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से नेवालाल देवांगन जी सीजी नेट के श्रोताओं को एक गीत सुना रहे हैं:
पहले मैं कोन गीत ला गाव मैया भारत-
पहले मैं कोन गीत ला गाव-
काके ला होम-जोम काके ला दुआ वाला-
काके ला नरीयर संदेश मैया भारत-
मैया भारत पहले मैं कोन गीत ला गाव मैया भारत-
पहले मैं कोन गीत ला गाव मैया भारत...
Posted on: May 15, 2022. Tags: CG KOTEYA NEVALAAL DEWANGAN PRATAPPUR SARGUJA SONG
रोड नही होने के कारण लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत चितापूर 02, कांडकीपारा,ब्लाक-दरभा,जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़)से चैतनराम जी अपने गाँव कि समस्या बताते हुए कहते हैं मेरे गाँव में सीसी रोड की बहुत दिक्कत है| मेरे गाँव में 30 परिवार है और सीसी रोड की आवश्यकता है ,बरसात में जानवरों के चलने से पूरी सड़क कीचड़ से भर जाती है व हमारा चलना मुश्किल हो जाता है|कुछ समय पूर्व सीसी रोड के लिए रेती गिराया गया था बहुत साल हो गए पर अब तक रोड नहीं बना है| संपर्क नंबर@8459055945, सरपंच@6261508211, सचिव@9479095347.
Posted on: May 15, 2022. Tags: BASTAR CG CHAITAN CHITAPUR DARBHA PROBLEM ROAD
हमारे गाँव में पानी की दिक्कत हैं लोगो को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा हैं, कृपया मदद करे...
ग्राम-बड़े परौदा, ब्लॉक-लोहांडीगुडा, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से दिपेश्वरी कश्यप बता रही हैं कि उनके गाँव में 100 घरो का बस्ती हैं, गाँव में एक हैंडपंप लगा है। गर्मी के दिनों में उस हैंडपंप से पानी नहीं निकलता हैं| सरकार के योजना अंतगर्त शौचालय बनाये हैं| पानी के दिक्कत होने के करण ग्रामीण शौचालय में शौच नहीं कर रहे हैं| गाँव की सड़क के आसपास शौच कर रहे हैं| उसी के करण लोग बीमार पड़ रहे हैं| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दियें गये नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें संपर्क नंबर@9770128932, सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: May 14, 2022. Tags: BASTAR CG WATER DIPESHVARI KASHYAP LOHANDIGUDA PROBLEM
किसान बिजली नही होने से सिचाई नहीं कर पा रहे
ग्राम-चितापूर (खालेपारा), ब्लाक-दरभा, जिला- बस्तर (छत्तीसगढ़) से सम्पत कश्यप जी बता रहे हैं इस गाँव में किसानों को एक विशेष प्रकार की खेती की ट्रेनिंग दी गई है|इनका कहना है किसान इस कार्य को पूरा नहीं कर पा रहे हैं क्योकि यहाँ बिजली नहीं है जिसकी कारण सिचाई का काम नहीं हो रहा और खेती नहीं कर पा रहे हैं| इस संबंध में 26 किसान सिचाई विभाग व बिजली ऑफिस से बात भी हुई है पर अब तक पूरा नहीं हो पाया है|इनकी मांग है यहाँ जल्द से जल्द बिजली का कम्बा लग जाए जिससे किसान सिचाई कर पाए|संपर्क नंबरपीड़ित@6268740200, कलेक्टर@84 5896694, सरपंच@ 797410 4633, सचिव@94790953
Posted on: May 14, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA KHAALEPAARAA LIGHT PROBLEM SAMPAT KASHYAP
बिजली की समस्या हैं बार-बार चली जाती है
ग्राम-चितापूर (भंडाररासपारा), ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सीताराम नाग जी बता रहे है की इनके गाँव में 85 घर है और एक ही ट्रासफ़ार्मर है|ट्रासफ़ार्मर एक होने से ठीक से काम नहीं कर रहा है कभी बिजली चली जाती है और कभी लाइट आफ हो जाती है|ट्रसफ़ार्मर लोड नहीं उठा पाता है|इनकी मांग है गाँव में एक और ट्रासफार्मर लगाई जाए जिससे बिजली की अनियमिता बंद हो जाएगा|कृपया बिजली समस्या के लिए इनकी मदद करें|संपर्क नंबर@ नंबर पीड़ित@7780754330, सरपंच@626150 8211, सचिव@9479095347, सीईओ@9406166884.
