भवन न होने के कारण 13 साल से मेरे घर में आंगनवाड़ी चलती है, बच्चों को बहुत दिक्कत होती है...
ग्राम-डेगलरास, मरकानारपारा, पंचायत-तुडपारास, जिला-दन्तेवाड़ा, (छत्तीसगढ़) से जयंती नाग बता रही हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 8 में आंगनवाड़ी भवन नहीं है जिसके कारण वे 13 वर्ष से अपने घर में आंगनवाड़ी चलाती है इस वजह से काफी दिक्कते आती है बारिश में कीचड़ हो जाता है बच्चो के खेलने के लिए कोई सुविधा नहीं है अभी वर्तमान में 13 बच्चे हैं इस समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने शिकायत किया, लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं की गई इसलिए सांथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे आंगनवाड़ी भवन का निर्माण हो सके : महिला बालविकास विभाग उषा सिंह@9424270774, CEO@9669577888. भुवनेश्वरी देवी@8889042846.
Posted on: Nov 12, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT DANTEWADA OK SONG VICTIMS REGISTER
लाल देह लाली लसे और धरे लाल लंगोट...दोहा -
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू केवट एक दोहा सुना रहे हैं:
लाल देह लाली लसे और धरे लाल लंगोट-
बज्र देह दानव दलन जय जय जय कपि सूत-
पवन तनय संकट हरन मंगल मूरति रूप-
राम लखन सीता सहित ह्रदय बसहूँ सुर धूप-
बोल श्री रामचन्द्र की जय...
Posted on: Nov 10, 2017. Tags: SONG SONU KEWAT VICTIMS REGISTER
हम मितानिन गर्भवती माताओं का चेक अप करते हैं, प्रसव के समय अस्पताल जाने में मदद करते हैं...
माझीपदर, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में कन्हैयालाल केवट गजमती साहनी से बात कर रहे हैं वे उनको बता रही हैं कि वे एक मितानिन ट्रेनर हैं वो गर्भवती महिलाओं को अपना और उनके परिवार को गर्भवती महिला का ठीक से देखभाल करने की सलाह देती हैं और प्रसव के समय पर परिवार वालों को उनको हास्पिटल ले जाने की सलाह देती है और उन्हें हॉस्पिटल पहुँचाने में मदद का काम करती हैं हर माह उनका चेकअप कराती हैं बच्चे को साफ सफाई और गर्म कपड़े में रखने को कहती है बच्चे को छूने से पहले साबुन से हाथ धोने देती है. बच्चे की कुपोषण से बचाने के लिए माँ को खान पान में ध्यान देने की सलाह देती हैं और यदि बच्चा अधिक कुपोषित है तो पहला डोज़ देने के बाद उनको अस्पताल जाने की सलाह देती है...
Posted on: Nov 09, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव का आंगनवाडी भवन 3 साल से अधूरा पड़ा है शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है...
मरकानारपारा, ग्राम-डेगलरास, पंचायत-तुडपरास, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से विश्वनाथ, महेंद्र नाग, लक्ष्मण नाग, भुवनेश्वरी, जयंती बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 8 में आंगनवाडी है लेकिन वो 3 साल से अधूरा पड़ा है और बन नहीं रहा है| अधिकारियो के पास शिकायत कर-करके थक गए है और कोई सुन नहीं रहे हैं उसके लिए ग्रामसभा और शिविर में भी आवेदन दिए थे फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रहा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर इस समस्या का समाधान करने के लिए निवेदन करे : महिला बालविकास विभाग@9424270774, जिला C.E.O.@9669577888. विश्वनाथ नाग संपर्क@7646984080.
Posted on: Nov 07, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
संगीत के मैं भैया हा हो छुल्कारी मोरे गाँव...छत्तीसगढ़ी भजन गीत
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से रेवालाल केवट, मनभवर केवट एक छत्तीसगढ़ी भजन गीत सुना रहे है:
हरी भजन के गवया हाँ हो-
संगीत के मैं भैया हा हो छुल्कारी मोरे गाँव-
गाँव बसी में रहता भैया जे जे गातन सीता राम-
ग्राम पंचायत पोलनी छुल्कारी पोस्ट हमर हवय पसला-
तहसील जिला थाना अनुपपुर लागेये आना जाना-
संभाग शहडोल भोपाल राजधानी एम् पी के भैया हाँ हाँ-
गाँव बसी में रहता भैया जे जे गातन सीता राम...



