गांव में आंगनबाड़ी भवन नही होने के कारण ग्रामीण बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पा रहा है,
डोंगरीपारा, ग्राम पंचायत- मुतनपाल नंबर 2, ब्लाक- बास्तानार, जिला- बस्तर (छत्तीसगढ़) से संकूराम मंडावी बता रहे हैं कि उनके गांव में आंगनबाड़ी भवन नहीं होने के कारण गांव के छोटे बच्चे पढ़ नहीं पाते हैं। इस आंगनबाड़ी भवन को लेकर कई जगह शिकायत किया है, लेकिन फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुआ है। इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गयें नंबर पर बात करके आंगनबाड़ी भवन बनवाने में मदद करें, जिससे ग्रामीण बच्चों को शिक्षा मिल सके: सरपंच@7587885318, सचिव@7697581375, CEO@9406016762, संपर्क नंबर@9479051468.
Posted on: Sep 14, 2021. Tags: AANGANBADI BASTANAR BASTAR CG MUTANPAL PROBLEM SANKURAM MANDAVI
गुड़ियापारा से तुलसीराम देसी खेती के तरीके साझा कर रहे हैं...
बामन पुजारीपारा, गुड़ियापारा, ग्राम पंचायत- बड़े किलेपाल 2, ब्लाक- बास्तानार, जिला- बस्तर (छत्तीसगढ़) से तुलसीराम अपने खेत के फसल के बारे में बता रहे हैं। बीज संरक्षण का तरीका, फसल में गोबर खाद व देसी खेती के बारे में विवरण दे रहे हैं। वे बता रहे हैं कि अपने खेत में स्वयं व गायों से हल चलाया जाता है। इस मोसम में धान के आलावा कोदो भी लगाते हैं।
Posted on: Sep 14, 2021. Tags: AGRICULTURE BASTANAR BASTAR CG FARMING GUDIYAPARA KILEPAL TULSIRAM
राशनकार्ड नहीं मिला है, नंबर से राशन मिलता है, राशनकार्ड दिलाने में मदद करें-
सुखराम कवासी, ग्राम पंचायत-पालानार डोंगरी पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उन्हें राशन कार्ड नहीं मिला है| राशन कार्ड के नंबर से उन्हें राशन मिलता है| राशन कार्ड के लिए कई बार बोले लेकिन अभी तक नही मिला है| राशनकार्ड नही होने से कई समस्याएं बनी रहती है| इसलिए सीजीनेट सुनने साथियों से अपील कर रहें है दिए गये अधिकारीयों के फ़ोन नंबर पर बात कर राशनकार्ड दिलाने में मदद करें: सरपंच@6261877601, सचिव@7587204197, संपर्क नंबर@7647916778.
Posted on: Sep 12, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM RATION CARD SUKHRAM KAWASI
Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद ट्रांसफार्मर बन गया है....
ग्राम पंचायत-बास्तानार, आयतूपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू कवासी बता रहें हैं आयतूपारा में बिजली कि बहुत समस्या था, तिन महीने से ट्रांसफार्मर जल गया था, वहाँ 41 घर का बस्ती है, रात में अँधेरे में रहना पड़ता था, मोबाईल चार्ज नही कर पाते थे, इसके लियें उन्होंने बिजली ऑफिस में शिकायत किये थे| तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से ट्रांसफार्मर बन गया है | इसलिये साथी सीजीनेट के सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद कियें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@ संपर्क संपर्क नम्बर@7646805116.
Posted on: Sep 11, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BIJALI CG IMPACT PROBLEM RAJU KAWASI
गांव में आंगनबाड़ी भवन नहीं होने के कारण बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पाती है, कृपया मदद कि अपील-
ग्राम पंचायत-मूतनपाल, नंबर 02, विकाशखण्ड-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मांझी मुचाकी बता रहे हैं की उनके गांव के कोटवार पारा में आंगनबाड़ी स्कूल खोलना था, लेकिन अभी तक नही खुला हैं, वहां 57 बच्चें है, आंगनबाड़ी केंद्र नही होने के कारण बच्चों को शिक्षा नही मिल पा रहा हैं, इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कि समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@88159622152, CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694.
