स्वास्थ्य स्वर : लहसुन के औषधीय गुण...
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी लहसुन की विशेषता बता रहे हैं, लहसुन केंसर और ह्रदय रोगों के लिये उपयोगी है, लहसुन का सेवन करने से केंसर के लक्षण को कम करने में सहायता मिलती है, इसमे रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है, यह रक्त की कमी को भी ठीक करता है, संबंधित विषय पर जानकारी प्राप्त करने के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9589906028. (AR)
Posted on: Jul 22, 2020. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
वेना ऐना बे एतनी रा ई सडू बोलो बिया...धुर्वा विवाह गीत-
ग्राम-नांगलसर, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से पूर्णिमा साहू के साथ सोमा बघेल जी धुर्वा भाषा में विवाह गीत सुना रहे है :
वेना ऐना बे एतनी रा ई सडू बोलो बिया...
Posted on: Jul 22, 2020. Tags: BASTAR CG DHURWA SONG SOMA BAGHEL SONG VICTIMS REGISTER
पुल नहीं होने के कारण आने जाने में समस्या हो रही है, बोलने पर ध्यान नहीं देते है...
ग्राम-नांगलसर, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू राणा के साथ गाँव के साथी सरपंच के पति सोमा बघेल बता रहे है कि उनके गाँव में जयदेव के घर पास बहुत कीचड़ होता है और वहां से आना जाना बंद हो जाता है वहां पुल बनवाने के लिए गाँव के लोगो ने सरकार मांग किये थे 2 साल पहले लेकिन सरकार के तरफ से कोई जवाब नहीं मिला और अभी भी उसी ख़राब रास्ते से आना जाना कर रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके पुल बनवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7587466241, जगदलपुर CEO@9406146436
Posted on: Jul 22, 2020. Tags: BASTAR CG BRIDGE PROBLEM RAJU RANA SOMA BAGHEL SONG VICTIMS REGISTER
इशु राजा आवा ते बदरी ऊपरी...मसीह गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही है :
इशु राजा आवा ते बदरी ऊपरी-
मसीह राजा आवा ते-
मन की तैयार करारे भैयारे – मन की तैयार करारे-
इशु राजा आवा ते बदरी ऊपरी...
Posted on: Jul 22, 2020. Tags: BALRAMPUR CG HINDI SONG SANDHYA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER
लाल गुलाबी पूंगर निमे लाल गुलाबी पुंगर...गोंडी गीत-
अड़मा पारा, ग्राम-कोड़ेनार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कुमारी एक गोंडी गीत सुना रही है :
लाल गुलाबी पूंगर निमे लाल गुलाबी पुंगर-
सारती बस्तर जिला ते वंजी कोयदा कसन-
रीरी ला रीला नूनी, रीरी ला रीला नूनी-
मन बस्तर जिला ते दादा आदिवासीर मेंडेर-
पढ़े मायकट लिखे मायकट आगे बढे मायकट...
