अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस...

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र गंधर्व अभिलाषा विद्यालय के शिक्षक बता रहे हैं अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस प्रतिवर्ष 24 जनवरी को पूरे विश्व में मनाई जाती है| संसार जिस प्रकार बालक का है उसी प्रकार बालिका का भी है क्योंकि दोनों से ही संसार चल रहा है, दोनों के बिना तो संसार की कल्पना भी नहीं की जा सकती है तो क्यों बालिका का सम्मान न हो, उस पर अन्याय और अत्याचार क्यों हो ये होना अत्यंत दुखदाई है वो भी मनुष्य है उसे भी मनुष्य का दर्जा देते हुए सम्मान करना चाहिए उसे भी आसमान छूने की अभिलाषा है |हर माता-पिता का कर्तव्य है इसे निभाने के लिए आज ही संकल्प लें और इसी तरह बालिकाओं का भी ध्यान रखें और आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित करें |

Posted on: Jan 25, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV

स्वास्थ्य स्वर : खुजली व कब्ज का घरेलु उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी खुजली का घरेलू उपचार का बता रहे हैं, सरसों का तेल 50 ग्राम, नीबू का रस 50 ग्राम दोनों को मिलाकर नहाने के पहले पूरे बदन में हल्का मालिश करें, फिर कुनकुने गरम पानी से स्नान करें खुजली में आराम मिल सकता है, यदि आपको कब्ज रहता है तो रात को एक कप गुनगुने पानी में दो चम्मच नीबू का रस और दो चम्मच शक्कर के घोल को सुबह-शाम पीने से कब्ज की समस्या से भी बचा जा सकता है| परहेज-बैंगन, चना, मटर, मसूर दाल, उड़द दाल, मछली, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें व मैदा, शक्कर, नमक का सेवन कम करें : संपर्क नंबर@9111061399

Posted on: Jan 25, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

सड़क नहीं होने से सुविधा गाँव तक नहीं पहुंचती...मदद की अपील-

ग्राम-पेंदाकुर्ती, पंचायत-मनिकोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से जोगा, सिंगा, गंगा कवासी बता रहे हैं मेन सड़क से नदी तक रोड की समस्या है, दूरी 2 किलोमीटर है, इसके लिये वे सरपंच सचिव के पास आवेदन करते हैं लेकिन काम नहीं हो रहा है, 2 साल से आवेदन दे रहे हैं, रोड नहीं बने होने से आने जाने में दिक्कत होती स्वास्थ्य सुविधा गाँव तक नहीं पहुंच पाती इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में सड़क बनवाने में मदद करें : सचिव@9407971681, ब्लाक CEO@9424270014, जिला CEO@7864284027. गंगा कवासी / संपर्क नंबर@6281549092.

Posted on: Jan 24, 2020. Tags: BABULAL NETI CG PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER

राशनकार्ड बनवाने के लिये आवेदन करते हैं सुनवाई नहीं होती है...

ग्राम-पेंदाकुर्ती, पंचायत-मनिकोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) ढोला कवासी बता रहे हैं, उनका राशन कार्ड नहीं बना है जिसके कारण उन्हें राशन नहीं मिल पता है जीवन यापन में दिक्कत होती है, उन्होंने इसके लिये आवेदन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशनकार्ड बनवाने में मदद करें : सचिव@9407971681, ब्लाक CEO@9424270014, जिला CEO@7864284027. गंगा कवासी / संपर्क नंबर@6281549092.

Posted on: Jan 24, 2020. Tags: BABULAL NETI CG PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER

Impact : सोलर पंप बन जाने से पानी की सुविधा हो गयी है...

ग्राम-थाडपाथेर, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) से प्रदीप कुमार गुर्जर बता रहे हैं कि उनके मोहल्ले का हैण्डपंप और सोलरपंप दोनों ख़राब हो गया था, दोनो एक साथ ही लगा हुवा है, जिसमे सोलर पंप बन गया है पानी की सुविधा हो गयी है सोलर पंप से पानी टंकी में भरा जाता है जिसको मोहल्ले के लोग उपयोग करते हैं हैण्डपंप की समस्या जून 2019 में थी जिसे उन्होंने CGNet में रिकॉर्ड कराया था, अब समस्या का समाधान हो गया है इसलिये वे मदद करने वाले अधिकारियों को और CGNET के साथियो को धन्यवाद दे रहे हैं|

Posted on: Jan 23, 2020. Tags: CG IMPACT STORY PRADIP GURJAR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »