राज्य सरकार की योजना केवल कागज पर दिखाने के लिये किसानो को लाभ नहीं-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं राज्य सरकार की योजना नरवा, गरुवा, घुरुवा, बाड़ी योजना का लाभ सही तरीके से किसानो को नहीं मिल रहा है, केवल कागज पर ही योजना को चलाया जा रहा है| उनके पंचायत में मवेसियो की संख्या 1070 है और आमगांव में 560 है, उनका कहना है जहां मवेसियो की संख्या ज्यादा है वहां योजना शुरू न करके कम संख्या वाले जगह पर शुरू किया गया है, उनके पंचायत में जो गौशाला बनाया गया है उसमे कोई सुविधा नहीं है, केवल कागज पर दिखाने के लिये बनाया गया है| झेराझाप गांव में भी एसी ही स्थिती है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर स्थिती का मुवायाना करवाने में मदद करें : कलेक्टर@07762222103, SDM@9425584600, संपर्क नंबर@9993891275.

Posted on: Dec 14, 2019. Tags: CG PROBLEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

पारा में पानी की समस्या है, हैण्डपंप लगवाने में मदद करें-

ग्राम-खड़का, पंचायत-ताड़ोपाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से महेश नागेश, और सेवती बता रहे हैं वार्ड क्रमांक 6 के कुम्हार पारा में पानी की समस्या है, उन्हें 300 मीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, लगभग 16 साल से ये समस्या बनी है मोहल्ले में 16 मकान है, समस्या के निराकरण के लिये वे आवेदन करते हैं लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : महेश नागेश@7587231137. सचिव@7587755894, PHE@9425593923.

Posted on: Dec 14, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड बनवाने के लिये आवेदन करते हैं लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते-

ग्राम-कुपाई, पंचायत-आमासरई, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सन्मति दुग्गा निवासी सुकली से चर्चा कर रही हैं, वे बता रही हैं उनका राशन कार्ड नहीं बना है, कई बार आवेदन किये लेकिन सुनवाई नहीं हो रही हैं कार्ड नहीं होने से राशन नहीं मिलता है जिससे जीवन यापन करने में दिक्कत होती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : (संपर्क नंबर) चंद्रू इंचामी@9361526046, सरपंच का नंबर@7067579885, सचिव@9479023981.

Posted on: Dec 13, 2019. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM SANMATI DUGGA SONG VICTIMS REGISTER

2 साल पहले शौचालय निर्माण में 4 दिन काम किये थे पैसा नहीं मिला-

ग्राम पंचायत-दंडवन, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से राम बता रहे हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ शौचालय निर्माण में 4 दिन गढ्ढा खोदने का काम किया था जिसका पैसा नहीं मिला, शौचालय बने 2 साल हो गया है, सचिव सरपंच आज मिलेगा कल मिलेगा बोलते हैं लेकिन आज तक पैसा नहीं मिला| इसीलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये नंबरों पर बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7587228798. सरपंच@6263356660, सचिव@7587499033.

Posted on: Dec 11, 2019. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM RAM SONG VICTIMS REGISTER

2015 से सड़क के लिये आवेदन कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है...

ग्राम पंचायत-गौरदंड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से तुलसीराम नाग बता रहे हैं कि डोंगर से गौरदंड पंचायत तक सडक की समस्या है| जिसे बनवाने के लिये वे 2015 से प्रयास कर रहे हैं, बरसात के दिनों में लोग को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, वाहन नहीं निकल पाते| लेकिन अधिकारी समस्या के निराकरण के लिये कोई कारवाही नहीं कर रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर सड़क बनवाने में मदद करें: सरपंच@7587829467, सचिव@9406361758, मुंसी@9424217945, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669. संपर्क नंबर/उपसरपंच@9407342099.

Posted on: Dec 10, 2019. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM SONG TULSIRAM NAAG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »