मेरा आवास आया है अधूरा बनाकर छोड़ दिये है, रहने में समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-बरचेपाल 03, लोहरापारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मासों मांडवी बता रहे हैं उनके नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत से मकान आया है| 4 साल हो गया आधुरा बना है, इसके लिए कई बार बोले लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिए सीजिनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें:सम्पर्क नंबर@7772930425, सरपंच@9407922612, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694

Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BARCHEPAL BASTANAR BASTAR CG HOUSE MASO MANDAVI PROBLEM

गांव के ग़रीब व समझदार महिलाएं मिलकर समूह बनाकर हर सप्ताह 20 रु प्रत्येक महिला जमा करते है...

सुमित्रा कश्यप जी ग्राम गुमड़पाल कलार पारा ब्लॉक दरभा जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से,सुमित्रा जी बता रहे है गांव के ग़रीब व समझदार महिलाएं मिलकर समूह बनाकर हर सप्ताह 20 रु प्रत्येक महिला जमा करते है,जमा पैसे को आपस मे रखते है किसी दीदी के यहां जब कोई जरूरी पड़ता है तो उस पैसे का उपयोग करते है,आगे फिर बैंक 15000 राशि सहयोग करती है,हम महिलाएं समूह के माध्यम से कुछ स्वरोजगार करना चाहेंगे तो उस समय भी बैंक सहयोग व ट्रेनिंग देती है,संपर्क 9302873924

Posted on: Jun 07, 2022. Tags: CG Sumitra Bastar

हमारे गांव में शौचालय अधुरा बना हैं, बोलने पर भी ध्यान नही दे रहे हैं कृप्या मदद करे-

ग्राम पंचायत-बुरगुम, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संतकुमार वेंजाम बता रहे हैं, कि उनके गांव में शौचलय अधुरा पड़ा है जिसके कारण शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है जिससे कोई दुर्जाघटना होने दर बना रहता है और बरसात के दिनों में बाहर नहीं जा सकते है इसके लिए गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे, इसलिये साथी सीजीनेट स्वर के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सरपंच@7647917574, सचिव@9516545037, संपर्क नंबर@8305881917.

Posted on: Jun 07, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM SANTKUMAR VENJAM TOILET

पारा में पानी की समस्या है, निवासी दूर से पानी लाते हैं...

ग्राम पंचायत-कटेनार, राउतपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी सेठीया बता रहे हैं गाँव में पानी की समस्या है, गर्मी के दिनों में पानी नहीं मिलता है, पहले वे नाले से पानी लाते थे, अब बोर बन गया लेकिन गर्मी के दिनों में पानी नहीं निकलता है| उन्होंने इस संबंध में सचिव सरपंच के पास अपनी बात को रखा लेकिन इस पर कोई काम नहीं होता है| इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7067830556, सरपंच@9399311762, सचिव@9479278597.

Posted on: Jun 07, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

गांव में पानी की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें-

ग्राम-कोयली, पंचायत-हलवा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दशरू बघेल बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है, गांव में आंगनबाड़ी व प्राथमिक शाला है, वहां सौलर लगा है, लेकिन व भी कई दिनों से खराब है| गांव के लोगों ने मिलकर कुआँ बनाये हैं वहीं से वर्तमान से पानी पीते है, परन्तु गरमीयों के दिनों में वहां भी पानी सुख जाता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है, गर्मी के दिनों में छुआ से पानी लाना पड़ता है| बहुत परेशानी होती है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@9407669833, सचिव@9406109008, संपर्क नंबर@8839499930.

Posted on: Jun 07, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »