हमारे गांव में आंगनबाड़ी भवन नही बना है, कृपया मदद करें-
राजकुमार नाग ग्राम पंचायत-कंडोली, आयतू पारा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में आंगनबाड़ी भवन नही बना हैं, अधिक दूर होने की वजह से कोई स्कूल नही जा पाते हैं| कई बार सचिव सरपंच को आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक नही बना है| इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं दिए गये फ़ोन नंबरों में बात करके गाँव में आंगनवाड़ी भवन बनवाने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@8305199971, 6263707974, सरपंच@8302391209, सचिव@7587395136.
Posted on: Aug 10, 2021. Tags: ANGANBADI BASTANAR BASTAR CG PROBLEM RAJKUMAR NAAG
सहकार रेडियो : कहानियों का कारवां ( खून का रिश्ता)
नमस्कार दोस्तो सीजीनेट पर आप सहकार रेडियो का कार्यक्रम “कहानियों का कारवां” में आज सुनिए भीष्म साहनी की कहानी “खून का रिश्ता”| आवाज़ है मुंबई से गीता चौबे की| जो कि रंगकर्म और अभिनय के क्षेत्र से जुडी हैं| ध्वनि संपादन किया है शिल्पी ने| ये कर्यक्रम https://www.sahkarradio.com/ से लिया गया है|
Posted on: Aug 09, 2021. Tags: SAHKAR RADIO SONG
हमारे गाँव में पानी की समस्या हैं लोंगो को कुआ का पानी पड़ता हैं ,कृपया मदद करे...
ग्राम-कस्तूरपल्ली स्कूलपारा,तहसील-लोहड़ीगुडा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बिंदुराम बता रहे हैं, की उनके गाँव में पानी की बहुत समस्या है| हैंण्ड खराब हो गया है| वहाँ के ग्रामीणों को पानी की बहुत दिक्कत होती है| गाँव में एक कुआ खोदा गया है| वही से पानी लाकर पीते है| गर्मी के दिनों में पानी सुख जाता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दिये गयें नंबरों से बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8967084521, CEO@8889251366, कलेक्टर@845895664.
Posted on: Aug 09, 2021. Tags: BINDURAM CG LOHANDIGUDA PROBLEM WATER
दादा दादा बेगाटल वाती दादा दादा छत्तीसगढ़ तल वाती...गोंडी गीत-
ग्राम-कूटन पारा, पलानार, ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से रजोंतीन मण्डावी के साथ जयलाल है जो एक गोंडी गीत सुना रहे है :
दादा दादा बेगाटल वाती दादा दादा छत्तीसगढ़ तल वाती-
Posted on: Aug 09, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG GONDI JAYLAL SONG
हमारे गांव का हैण्डपंप खराब हो गया है पानी कि बहुत समस्या है, कृप्या मदद करें-
ग्राम-बाड़ेकर्मा कशपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह बघेल बता रहे हैं की हैण्डपंप ख़राब होने के कारण ग्रामीणों को पानी की बहुत दिक्कत होती हैं| एक किमी.दूर पानी के लिए जाते हैं, वहा पर एक छोटा सा झरना बहता है| उसी झरना का पानी पीने में उपयोग करते हैं| गाँव में लगभग 50 घरों का बस्ती है| वहां के सचिव सरपंच को कई बार बोल चुके हैं लेकिन अभी तक कोई ध्यान नही दे रहे हैं| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दिये गयें नंबरों से बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6260256870, कलेक्टर@8498956694.
