श्याम घर जाना है...भजन गीत-
ग्राम-घोडागाँव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से खिलेश्वरी सेठिया एक भजन सुना रही हैं:
राधा खड़ी मधुबन में हँसे मन-मन में श्याम के घर जाना है-
राधा के बालो में गजरा है सोहे-
गजरा लगा के विदा करदो फूलो से डोली भरदो-
कि श्याम घर जाना है-
राधा गले में हार है सोहे-
हार पहना के विदा कर दो फूलो से डोली भरदो-
कि श्याम घर जाना है...
Posted on: Feb 12, 2020. Tags: CG KHILESHVARI SETHIYA KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER
कान्हा तेरी ये बंशी पागल कर जाती है...गीत-
ग्राम-घोडागाँव, ब्लॉक, जिला-कोंडागाँव (छत्तीसगढ़) से लखेश्वरी सेठिया एक गीत सुना रही हैं:
कान्हा तेरी ये बंशी पागल कर जाती है-
तुम बाँस की होकर भी हमको तड़पाती है-
तुम सोने के होते तो तुम क्या करते बंशी-
कान्हा तेरी ये बंशी पागल कर जाती है-
तुम सोने के होते तो तुम क्या करते बंशी...
Posted on: Feb 12, 2020. Tags: CG KONDAGAON SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER
का मै चढ़ावा तोला दर्शन दे माता मोला...गीत-
ग्राम-घोडागाँव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से रुकमनी सूर्यवंसी, लीलावती सुर्यवंसी,
प्रियंका दीवांग, अनीता दिवांग और यमुना मांडवी एक गीत सुना रहे हैं :
तोला दुर्गा कहंव के मां काली-
चारों धाम में तोरे है उजारी-
ओ माता रानी-
का मैं चढ़ावंव तोला, दर्शन दे माता मोर-
चंद्रपुर में चंद्रसेनी कहाये तैं-
रायगढ़ मा बूढ़ी माई हो..
Posted on: Feb 12, 2020. Tags: CG KONDAGAON SAITE DUGGA SONG VICTIMS REGISTER
पट्टा के लिये आवेदन करते हैं लेकिन आवेदन फॉर्म निरस्त कर दिया जाता है...
ग्राम-ढोडी, पंचायत-टिकरापारा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामसाय, बांसदेव, बोधन मरकाम, लालसाय आयम, जुगेश्वर मरावी और अलारसाय मरावी का कहना है वे 30 साल से वहां रह रहे हैं लेकिन उनका भूमि पट्टा नहीं बना है, निवासी जुर्माना पटाये हैं, ग्राम सभा में कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन उनका आवेदन फार्म निरस्त कर दिया जाता है जबकि उसी जगह दूसरे लोगो द्वारा जबरन कब्ज़ा कर काम किया जा रहा है और गाँव के निवासियों की सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सचिव@9753808796, कलेक्टर@9479052281, CEO@9787789073, पटवारी@9975898724. संपर्क नंबर@9111352665.
Posted on: Feb 12, 2020. Tags: AJEET WAKANR BALRAMPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : टांसिल के बढ़ने पर घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी टांसिल के बढ़ने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं, सफेद नमक 50 ग्राम, हल्दी 50 ग्राम, बाईबिडिंग 50 ग्राम लें, तीनों को पीसकर अलग-अलग सुरक्षित रख लें, 1 गिलास गुनगुने पानी में तीनों को आधा-आधा चम्मच घोलें, और सुबह ब्रस करने के बाद उससे गरारा करें, रात को सोने से पहले प्रयोग करें, लगातार एक सप्ताह तक प्रयोग करने से लाभ मिल सकता है, ठण्डी चीजों से बचे, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें, नशा न करें, शक़्कर, नमक का प्रयोग कम करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
