पैसा नहीं मिलने के कारण बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगलराम बता रहे हैं वे लोग मनरेगा के तहत काम किये थे उसका मजदूरी भुकतान नहीं हुआ है| आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक नहीं मिला है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये नंबर पर बात कर के मजदूरी भुकतान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407972439, सचिव@9424169681.
Posted on: Nov 25, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG KILEPAL MANGALRAM PAYMENT PROBLEM
हमारे गांव में शौचालय अधुरा बना है, लोगों को बहुत परेशानी होती है-
ग्राम पंचायत-मूतनपाल 01 डोंगरीपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम मांडवी बता रहे हैं उनके गांव में शौचालय अधुरा बना हैं, 2 साल हो गया उसमे कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, लोगों को शौच के लिए दूर जाना पड़ता है| इसलिए ग्रामवासी परेशान होकर सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@6260979427.
Posted on: Nov 25, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BUDHARAM MANDAVI CG MUTANPAL PROBLEM TOILET
हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है
ग्राम पंचायत-ढोडरीपाल, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से धनुराम बाकड़े बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है| बरसात के दिनों लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है| रोड के लिए आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की 3 पारा में सीसी रोड नहीं बना है वहां रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407954668, सीईओ@8959393222, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Nov 25, 2021. Tags: BASTAR DARBHA DHANURAM BAKADE PROBLEM ROAD
गांव में हैंडपंप बहुत दिन से खराब है, कई शिकायतों के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं-
बिंदू राम, स्कूलपारा, ग्राम पंचायत-कस्तूरपल्ली, ब्लॉक-लोहांडीगुड़ा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, कि उनके गांव के लिमीपदर स्कूलपारा में एक हैंडपंप है जो की काफी दिन से खराब है। लोगों को पानी के लिए दूर जाना पड़ता है। वहां 50 घर का जनसंख्या है। इसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत किया है लेकिन अभी तक हैंडपंप ठीक नहीं हुआ है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों से मदद करे के हैंडपंप ठीक कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7987587521, सीईओ@8889251366.
Posted on: Nov 24, 2021. Tags: BASTAR BINDURAM KASTURPALLI CG LOHANDIGUDA PROBLEM WATER
मेरे राशनकार्ड के लिए आवेदन देते देते थक गए हैं, लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नहीं देते-
ग्राम पंचायत-बड़े बोदेनार, सुक्कोपारा ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारूराम से बता रहे हैं, उनका राशन कार्ड नहीं बना है, जिससे राशन नहीं मिलता और राशन कार्ड नहीं होने से किसी सरकारी योजना का लाभ भी नहीं मिलता, बनवाने के लिए उन्होंने दो महीना पहले लोक सुराज में भी आवेदन दिया, इसके अलावा कई जगह पर आवेदन दिया है, लेकिन अधिकारी अभी बनाने का नियम नही है बोलकर गुमराह करते हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारीयों से बात कर समस्या का हल करने में मदद करे:CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694, संपर्क नंबर@9424148842, सरपंच@9406483354, सचिव@9407645401.
