लॉकडाउन के कारण पुणे में फंसे अनूपपुर जिले के निवासी, राशन नहीं होने से परेशान...

वसूली फाटक, पुणे (महाराष्ट्र) से टीकम बता रहे हैं वे मध्यप्रदेश राज्य के अनूपपुर जिले के जमुड़ी गाँव के निवासी हैं, पुणे में मजदूरी का काम करते हैं, उनके पास राशन नहीं है और जिस कंपनी में काम करते हैं वहां से पेमेंट नहीं मिला है, 2 माह से रह रहे हैं, 2 लोग हैं, राशन नहीं होने से खाने की समस्या हो रही है, लॉकडाउन के कारण कहीं जा नहीं सकते हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / अर्जुन पासवान@9372663835. (165195)

Posted on: Apr 19, 2020. Tags: CHANDRABHAN MARKO CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

जहाँ नेटवर्क नहीं है गाड़ी नहीं जा पाती है वहां लोग सरकारी सुविधा से वंचित रह जाते हैं-

भाम्रागड़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से भारती बता रही हैं कोरोना के कारण जो लॉक डाउन हुआ है उससे लोग बाहर नहीं जा पाते हैं इसके लिये सरकार ने घर पहुंच सुविधा की है लेकिन जिन इलाको में गाड़ी नहीं जा पाती है नेटवर्क नहीं है उन्हें दिक्कत होती हैं वहां तक ये सुविधा नहीं पहुंच पाती है, अभी सरकार उज्ज्वला योजना अंतर्गत लोगो को गैस दे रही है इसके लिये ऑनलाइन पर्ची कटाना होता है तो ये नहीं हो पायेगा क्यों कि लोग उस जगह तक नहीं जा पा रहे हैं, एसी समस्या आदिवासी इलाको में लॉक डाउन के कारण है : भारती@9421796504.

Posted on: Apr 09, 2020. Tags: CORONA GADCHIROLI MH MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

कोरोना वायरस से डरे नहीं सावधानी बरतें...

कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिए सरकार ने लोगों को यात्रा न करने की सलाह दी है लेकिन कई बार दफ्तर या अन्य कार्यों की वजह से यात्रा करना बेहद जरूरी हो जाता है, ऐसे में सावधानी ही इस महामारी से बचाव का तरीका है|
जानते हैं यात्रा करते समय हमें क्या सावधानी बरतनी चाहिए :-  
बीमार हैं तो यात्रा से बचें, विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक यदि आपको बुखार, खांसी, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ है तो यात्रा करने से बचें, ऐसी स्थिति में यात्रा करने से वायरस के फैलने का खतरा रहता है, आप डॉक्टर को दिखायें और जरूरी हो तो परीक्षण करायें। डॉक्टर द्वारा बताये हर निर्देश का पालन करें। एक मीटर का फासला रखें, जिसे जुकाम और खांसी के लक्षण हों उससे बात करते समय करीब एक से तीन मीटर का फासला रखें, छींक और खांसी से निकला कोरोना वायरस हवा में जिंदा रहते हुए दो फुट तक जा सकता है। यात्रा के दौरान लोगों के बीच दूरी काफी कम होती है, ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा होता है।
बार-बार आंख, नाक और मुंह न छुयें क्योंकि अगर कहीं से वायरस आपके हाथ पर पहुंच गया तो आप जिन चीजों को छुएंगे उनकी सतह पर चिपक जायेगा। यदि वह सतह नम होगी तो वहां यह ज्यादा समय तक जिंदा रह सकता है। ऐसे में खतरा ज्यादा बढ़ सकता है।

Posted on: Apr 06, 2020. Tags: AWARENESS CORONA GADCHIROLI MH RAJONTIN MANDAVI

जब कोरोना आया दिल में डर लाया...गीत-

भाम्रागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से रावन कुसराम कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
जब कोरोना आया दिल में डर लाया-
मत डरना मेरे भाई-
किसको बताऊँ साधा उपाय-
स्वच्छ साफ रहना पानी उबाल के पीना-
घर में रहन बाहर न जाय-
किसको बताऊँ साधा उपाय-
गर्दी में रहना नहीं ज्यादा बात करना नहीं...

Posted on: Apr 04, 2020. Tags: CHANDRABHAN MARKO CORONA GADCHIROLI MH SONG VICTIMS REGISTER

बच्चो ने शुरू किया मोबाईल सत्याग्रह ऐप के माध्यम से लोगो की मदद...

सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई से रचिता डाबरे बता रही हैं उन्होंने सीजीनेट स्वर के ऐप मोबाईल सत्याग्रह से एक समस्या को हल कराने के लिये उठाया था, जिसमे झारखण्ड राज्य के बोकारो जिले से लोगों ने वन विभाग में काम किया था, जिसका मजदूरी का पैसा मजदूरों को नहीं मिला था, इस समस्या के संबंध में रचिता ने संदेश को रिकॉर्ड करने वाले रिपोर्ट से बात की और उनसे वन विभाग के अधिकारी का मोबाईल नंबर लेकर उनसे बात किया, जिससे पता चला उनका ट्रांसफर हो चुका है तब उन्होंने कार्यरत अधिकारी का नंबर लिया और उनसे बात किया अधिकारी बोले मजदूरों को पैसा दे दिया गया है, तब उन्होंने समस्या को समस्या की लिंक अधिकारी को दिया और समस्या को हल कराने में अपना सहयोग दिया, इस तरह से श्रोताओ आप भी समस्याओं को हल कराने में अपना सहयोग दे सकते हैं|

Posted on: Mar 25, 2020. Tags: MH MUMBAI RACHITA DABARE SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »