क्या भरोसा है ये जिन्दगी का, क्या भरोसा है ये जिन्दगी का...प्रेरणा गीत
ग्राम-मनोरा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से राजेन्द्र सिंह मरावी एक प्रेरणा गीत सुना रहे हैं:
क्या भरोसा है ये जिन्दगी का, क्या भरोसा है ये जिन्दगी का-
साथ देता नहीं हैं किसी का, साथ देता नहीं हैं किसी का-
माता-पिता के कर ले सेवा, राम के भजन लगा ले-
माता-पिता के कर ले सेवा, कुंड में डुबकी लगा ले...
Posted on: Jan 17, 2017. Tags: RAJENDRA SINGH MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: टमाटर के घरेलू औषधीय उपयोग...
ग्राम-बरपटिया, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी आज अनूपपुर जिला मध्यप्रदेश के जमुड़ी गांव में पहुंचे हैं जहां उनकी मुलाक़ात चन्द्रकली सिंह परस्ते से हुई है जो 12 वी कक्षा में पढ रही हैं और खेती बाड़ी के बारे में जानकारी दे रही हैं, उनके खेत में टमाटर लगा है जिसको वे बाज़ार में सब्ज़ी की तरह बेचते हैं जिससे आय होती है । वे बता रही हैं कि टमाटर एक उपयोगी सब्ज़ी है जो सभी सब्जियों को स्वादिष्ट बना देती है । वे उसके घरेलू औषधीय उपयोग के बारे में भी जानकारी दे रही हैं वे बता रही हैं कि सब्ज़ी बनाने के साथ साथ टमाटर को दवा के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं टमाटर को चेहरे में लगाने से फुंसी,दाग-दब्बे भी ठीक हो जाते है | रूपलाल मरावी@7354620356
Posted on: Jan 12, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
हमारा गाँव एक घोषित सरकारी आदर्श गाँव है पर हमारे घरों में आज तक बिजली नहीं लगी है...
हमारे गाँव को सरकार ने एक आदर्श ग्राम घोषित किया है पर बार बार अनुरोध करने के बावजूद हमारे आदिवासी गाँव में आज तक बिजली नहीं है बता रहे हैं ग्राम-धूमाधाड़ भगतपारा, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी सीता को. वे बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 6 में 36 घर के आदिवासी गोंड समुदाय के लोग रहते है और आज तक इनके गाँव में राजीव गाँधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत बिजली नहीं लगा है, कई बार ग्रामसभा, ग्रामस्वराज, लोकस्वराज, जनदर्शन में कलेक्टर के पास भी आवेदन लगाये है, उनके विधायक आज गृहमंत्री है लेकिन आज तक बिजली नहीं लगा है, रामसेवक पैकरा विधायक@9926955054. रूपलाल@7697080920.
Posted on: Jan 12, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
धरती माई को कर्ज चुकाना है...देशभक्ति गीत
ग्राम-धूमाधाड़ भगतपारा, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
धरती माई को कर्ज चुकाना है-
जल जंगल जमीन को बचाना हैं-
ये हवा ये गंगन ये पवन-
धरती माता जल बरसात हैं-
धरती माता जल बरसाता है-
धरती माता सबको अन्न खिलाता है-
धरती माँ को कर्ज चुकाना है...
Posted on: Jan 12, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
१४ जनवरी को अमरकंटक जाने के लिए रेलवे स्टेशन में बताएं कि आप गोंडवाना कार्यकर्ता है और फ्री टोकन
ग्राम-बरपटिया, तहसील+ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी बता रहे है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अमरकंटक में 14 जनवरी को आदिवासी गोंडवाना सम्मलेन रखा गया है जिसमे देश परदेश के लोग शामिल होते है | अमरकंटक आने जाने के लिए रेलवे के द्वारा फ्री सेवा दी गई है आप को रेल्वे स्टेशन जाकर यहाँ बताना है कि आप गोंडवाना कार्यक्रता है और आप को उसका टोकन लेना है और पेंड्रारोड़ के लिए रेलगाडी में बैठ जाना है । अमरकंटक में उस दिन विभिन्न विद्वान लोग आते हैं जो यह बताते हैं कि आदिवासी समाज क्यों भटक गया है. वे अनुरोध कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग उस दिन अमरकंटक आने की कृपा करें| धनसाय@7694867194
