कौन खनावे तेला पोकरी ला रे...होली गीत

ग्राम-धुमाधाड़, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजपाल मरावी एक होली गीत सुना रहे है:
कौन खनावे तेला पोकरी ला रे-
कौन झीका मिक्तला-
कौन खनावे बुया सागर-
हेगे जी गुली बहे धार-

Posted on: Feb 17, 2017. Tags: RAJPAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

जय हो कुदरगढ़ी माई जय मानबा तोर दाई देवी...देवी गीत-

राजपाल मरावी ग्राम – ढूमाढाड- सूरजपुर छत्तीसगढ़ से देवी गीत सुना रहे हैं :
जय हो कुदरगढ़ी माई जय मानबा तोर दाई देवी-
झरिया दाई...
कलकाता के काली माई दुनिया लसम लाई-
जय हो कुदरगढ़ी माई जय मानबा तोर दाई देवी-
झरिया दाई...
कलकाता के काली माई दुनिया लासम लाई...

Posted on: Feb 11, 2017. Tags: Rajpal Marawi

Impact: Got my certificate after CGnet report, did not have to give bribe...

ग्राम पंचायत- शारदापुर, पोस्ट-सुलसुली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से अजय पाल बता रहे हैं कि वे सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकोर्ड कराये थे कि वे आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं उसके लिए उन्हें स्थांतरण प्रमाण पत्र की जरूरत थी पर उनके प्रिंसिपल स्थान्तरण प्रमाण पत्र देने से मना कर रहे थे और अगर दे रहे थे तो पांच सौ रूपए मांग रहे थे, तो सीजीनेट में सन्देश रिकोर्ड करने के 2 दिन बाद प्रिंसिपल खुद फोन कर के बोले कि तुम अपना प्रमाण पत्र ले जाओ, और मुझे मेरा प्रमाण पत्र मिल गया और मेरे से पैसा भी नही लिए, इसलिए मैं सीजीनेट स्वर सभी साथियों को धन्यवाद दे रहा हूँ जो मुझे मेरा प्रमाण पत्र दिलाने में मदद किये | अजय पाल@8085019840

Posted on: Dec 31, 2016. Tags: AJAY PAL SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : चुकंदर कांदा के औषधीय गुण

ग्राम-कड़हर, पोस्ट-ढकरा, थाना-सुहागी, तहसील त्यौथर, जिला- रीवा मध्यप्रदेश से उमेश कुमार पाल चुकंदर कांदा के औषधीय गुणों के बारे में बता रहे हैं | वे बताते हैं कि जमीन के अन्दर पाए जाने वाले कंद चुकंदर कांड में सोडियम, पोटेसियम, फास्फोरस, कैलिसियम के साथ साथ विटामिन D1, विटामिन D2, विटामिन C तथा सिल्का नामक खनिज भी भरपूर मात्रा में रहता है| चुकन्दर का उपयोग सलाद, दूध, सब्जी तथा अचार के साथ किया जाता है । चुकंदर खाने से कैलसियम की मात्रा बढती है तथा यह हड्डियों को भी मजबूत बनाती है और खून को भी शुद्ध करता है | चुकंदर ठंड के मौसम में खाने से विशेष लाभ होता है | उमेश कुमार पाल@7470807423

Posted on: Dec 04, 2016. Tags: SONG UMESH KUMAR PAL VICTIMS REGISTER

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पोषक आहार मवेशियों को खिलाती है और पूछने पर अभद्र व्यवहार करती है..

ग्राम दुवारी, पोस्ट उमरी गोविन्दपुर, तहसील त्यौथर, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से राजेश कुमार पाल बता रहे हैं कि ग्राम भितरी में आंगनवाडी केंद्र कर्मांक 3 नियमित रूप से संचालित नही होती है और नही वहां किसी भी योजना का लाभ दिया जा रहा है |आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का नाम पूजा है जो पोषण आहार हितग्राहियों को न बाट कर पने मवेशियों को खिलाती है और जब कोई मांगने जाता हे तो वो अभद्र शब्दों का प्रयोग करती है | अनिल पाल और मनीष पाल दो बच्चे भी उनको बता रहे है कि उनके यहाँ आंगनवाड़ी नही लगती है और आंगनवाड़ी में पोषक आहार नही मिलता है | परियोजना अधिकारी@9229034662 SDM@9425186413 CEO@09424636535. राजेश@7470807423

Posted on: Nov 30, 2016. Tags: RAJESH KUMAR PAL SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »