सीसी रोड नहीं बना है, आने जाने में दिक्कत होती है...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-वाहनपुर, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से मनोज वैक, शिवराम वैक और मंचूराम बता रहे हैं कि गांव में सीसी रोड नहीं बना है| पटेल पारा से वहानपुर तक 5 किलोमीटर लम्बाई है, रोड नहीं होने के कारण वाहन नहीं आ पाते हैं| बीमार पड़ने पर रोगी को और गर्भवती महिलाओं को चिकित्सा केंद्र पहुँचाने में दिक्कत होती है| इसके लिये कई बार आवेदन किया जा चुका है लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसलिये निवासी सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, सचिव@7697581341. संपर्क@9516677616.
Posted on: Dec 21, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG MANOJ VAIK ROAD
हमारे गाँव में रोड की समस्या है आने जाने में दिक्कत होती है…मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-देवगांव, ब्लाक-चित्रकूट, जिला-कानपुर (छत्तीसगढ़) से बेगनाथ राय बता रहे हैं उनके गाँव में रोड की समस्या है, 10 किलोमीटर रोड नहीं बना है, जिससे आने जाने में दिक्कत होती है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन किया लेकिन इस पर कोई कारवाही नहीं हुई इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो अपील कर रहे हैं, कि दिए गये नंबर पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे: सरपंच@9304644917, सम्पर्क नंबर@9911935045.
Posted on: Dec 21, 2021. Tags: BEGNATH RAY CG KANPUR PROBLEM ROAD
हमारे गांव में पुलिया कि बहुत समस्या हैं, बरसात के दिनों लोगों के आने जाने में बहुत दिक्कत होती है
ग्राम पंचायत-बड़ेकाक्लुर, पटेलपारा ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमलूराम पोयाम बता रहें है कि उनके गांव में पुलिया कि बहुत समस्या हैं बरसात के दिनों में नदी में पानी भर जाता हैं तो लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कतें होती हैं इसके लियें उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके पुलिया बनवाने में मदद करें:CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694. सम्पर्क नम्बर@9406417483.
Posted on: Dec 20, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG KAMLURAM POYAM ROAD
गांव में सीसी रोड बना हैं उसका किनारे किनारे मुरुम बिछना चाहिए वह नहीं बिछा हैं...
ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल, पाइक पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से तीलूराम ठाकुर बता रहें हैं कि उनके गांव में सीसी रोड बना हैं उसका किनारे किनारे मुरुम बिछना चाहिए वह नहीं बिछा हैं, बरसात के दिनों में घर में पानी घुसता हैं और कीचड़ हो जाता हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं, इसलिए वे सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहें हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर के रोड ठीक करने में मदGT
Posted on: Dec 20, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG ROAD TILU THAKUR
रोड नही बना है लोगों को आने जानें में बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-चचालगुर, छोटे कवाली, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से महादेव नाग बता रहे हैं रोड नहीं है|लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होता है|बारिस के दोनों में कीचड़ कीचड़ हो जाता है| इस समस्या को कई बार अधिकारीयों को पास ले गये थे|लेकिन अभी तक कोई सुनावाई नहीं हो रहा है|इसीलिये वे सीजीनेट साथियो से अपील कर रहे हैं|ये दिये गये नंबरों पर अधिकारीयों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9770972381, सरपंच@9301121158.
