हम सोलापुर महाराष्ट्र में लगभग 100 छत्तीसगढ़ के मज़दूर फंसे हुए हैं कृपया हमारी मदद कीजिए ...
मैं डालचंद मरावी विकास खंड, पंडरपुर, जिला सोलापुर, महाराष्ट्र से बता रहे हैं कि वे बिल्हा ब्लॉक बिलासपुर के रहने वाले हैं उनके जैसे लगभग 85 से 100 लोग लॉक डाउन में उनके साथ फंसे हुए हैं जो सभी सोलापुर काम करने आए थे खाने की व्यवस्था नहीं है छत्तीसगढ़ जाने के लिए मदद चाहते हैं वे इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं | संपर्क नंबर @7067000603. (165807)
Posted on: May 26, 2020. Tags: MAHARASTRA CORONA PROBLEM SOLAPUR SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना बीमारी से बचने के लिए क्या-क्या उपाय करना चाहिए... (माडिया भाषा में)
नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से देवजी पुन्गाटी बता रहे है कि देश में कोरोना बीमारी से बचने के लिए क्या-क्या उपाय है उसके बारे में माडिया भाषा में बता रहे है कि मुहं में मास्क पहनकर रहना चाहिए किसी से पानी नहीं मांगना चाहिए और दूर-दूर रहना है | बार-बार साबुन से हाथ धुलना है ऐसा सरकार के नियम है ऐसा वे माडिया भाषा में जानकारी दे रहे है |
Posted on: May 26, 2020. Tags: BHAMRAGADH GADHCHIROLI MH CORONA DEVJI PUNGATI STORY
गुड़गांव : लॉक डाउन के बढ़ने से राशन की दिक्कत बढ़ गई है, कृपया मदद करें...
रामपुरा चौराहा सेकटर 80 गुड़गांव से देवन दास बता रहें हैं हम चार लोग हैं लॉक डाउन के आने से खाने पीने के लिए राशन की बहुत दिक्कत है और काम भी नहीं चल रही इसलिए सीजीनेट के समस्त साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि सम्बंधित अधिकारीयों से बात करके हम मजदूरों की मदद करें | मोबाईल नंबर@8700819064 [168150]
Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GURUGRAM SONG VICTIMS REGISTER
Impact: खाने का राशन नही था , सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...
सपना बता रही है कि वो दिल्ली खेडाखुर्द मकान नम्बर 336 में रहती है, लॉकडाउन में फंसे है, राशन नहीं है, खाने की बहुत समस्या हो रही है, इसलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओ से मदद की अपील कर किया| अपील करने के कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है वे सभी बहुत खुश हैं,और मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नम्बर@9582277371.
Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA DELHI IMPACT SONG VICTIMS REGISTER
दिल्ली : हम 6 लोग लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नही है, कृपया मदद करें...
प्रणोती हलदर, मंडावली गली नम्बर-2 सेवा सदन ब्लाक मकान नम्बर-94 दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती है उनके परिवार में 6 लोग रहते है उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है बहुत परेशान है | इसलिए साथी सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9540982866. (168563)
