हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें-

रामसाय, ग्राम पंचायत-पेंडरी, छापर पारा, पोस्ट-जसपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में दो हैंडपंप है स्कूल के पास वह खराब हो गया| गांव के लोगों को पानी के लिए बहुत परेशानी होती है| दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है| इसके लिए सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच नंबर@9977568580, संपर्क नंबर@6267456994.

Posted on: Jun 02, 2022. Tags: PROBLEM SURJAPUR WATER

शौचालय नहीं होने से समस्या होती है शौचालय दिलाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत- भेजा, बाल्क-लौड़ीहगुडा, जिला- बस्तर ( छतीसगढ़) से मंगली कश्यप बता रहे है कि उन्हें स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय नही मिला है शौचालय न होने से कई समस्यायें होती हैं, दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसलिये वे सीजीनेट के सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात कर शौचालय दिलाने में मदद करें : सम्पर्क नंबर@9406175025, सरपंच@947922446, कलेक्टर 9488957654.

Posted on: Jun 02, 2022. Tags: CG LOHANDUGUDA MNGLI PROBLEM TOILET KASYAP

चावल बोकर घर लाते हैं पहाड़ को पार करने में बहुत दिक्कत होती है की है

ग्राम पंचायत चितापूर (सर्गीपारा) ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनबती जी अपने गाँव की समस्या के विषय में बता रही है कि इनके गाँव में ३० परिवार है और ग्राम पंचायत इस गाँव से काफी दूर है| आने-जाने के रास्ते में पहाड़ भी पड़ता है| इस पहाड़ को पार करके ही लोग पंचायत जाते हैं और चावल बोकर घर लाते हैं| पहाड़ को पार करने में बहुत दिक्कत होती है अगर दुर गाँव से जाने की कोशिश करेंगे तो 10 किमी. पड़ता है|इनकी मांग है की इस गाँव में सड़क बना जाए जिससे लोगों को पंचायत से चावल लाने में आसानी हो| संपर्कनंबर@9343610882, सरपंच@6261508211, सचिव@9479095374

Posted on: Jun 01, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA MANBATI CHITAPUR PROBLEM ROAD SARGIPARA

नई गुफा मिली है रानी गुफा यहाँ तक के लिए सड़क की जरूरत है

ग्राम चितापूर (भंडाररासपारा), ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संतुराम जी बता रहे हैं इनके गाँव चितापूर 2 में एक नवीन गुफा मिली है जिसका नाम है रानी गुफा| इस गुफा के बारे में लोगों व सरकार को ज्यादा जानकारी नहीं है| यह गुफा लगभग 50 मीटर तक जाती है और अंदर शिवलिंग भी मौजूद है| यदि इस गुफा तक सड़क बन जाए तो लोगों को जाने आने में आसानी होगी और यह गुफा चर्चित होने के साथ-साथ लोगों को भी आकर्षित करेगा भी करेगा| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर पीड़ित@6301455218, सरपंच@6261508211, सचिव@9479095347, सीईओ@9406166884.

Posted on: Jun 01, 2022. Tags: BASTAR CAVE CG CHITAPUR DARBHA INFORMATION SANTURAMBHANDARRAS

गांव में अभी तक नल-जल की सुविधा नहीं हुआ है, कृपया मदद करें-

ग्राम-कापानार, पुजारीपारा ब्लाक-दरभा , जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगेश कुमार बता रहे हैं कि उनके गावं में नल की सुविधा नहीं है| जिसके कारण ग्रामीण कुंआ से पानी पीने हैं| सरपंच सचिव की लापरवाही से अब तक नल-जल की सुविधा नहीं हो पाई है| इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच को शिकायत कियें हैं परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@7647836325, सचिव@7440645458, सम्पर्क नंबर@7646919662.

Posted on: Jun 01, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA KAPANAR MANGESH PROBLEM WATER KUMAR

« View Newer Reports

View Older Reports »