झूम झूम हर कली बार-बार कह चली...भजन गीत
ग्राम-अतकली, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से जागेश्वर सिंह परसते साथ में जमुना, कामनी एक स्वागत गीत सुना रहे है:
झूम झूम हर कली बार-बार कह चली-
आप जो पधारतो महक उठी गली गली-
प्यार भरी पालिको में हमको पाला पोसा-
हर कदम पे साथ का दिया हमे भरोषा है-
खुश माह जिंदगी राह जैसे मखमली-
झूम झूम हर कली बार-बार कह चली...
Posted on: Feb 28, 2020. Tags: CG JAGESHWAR PARSTE KONDAGANW SONG VICTIMS REGISTER
गांव के वार्ड क्रमांक 7 में पानी की बहुत समस्या है, लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे है...
ग्राम पंचायत-हथकड़ी, तहसील+जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी साथ में बली, रूपधर मांडवी, शुक्लू मांडवी, मंजूराम मांडवी बता रहे है की उनके गांव के वार्ड क्रमांक 7 में पानी की बहुत समस्या है, और 60 घर की जनसंख्या है, नदी का गंदा पानी ला कर पीना पड़ रहा ह है, इसके लिए उन्होंने सचिव, सरपंच को पुराना वाले हैण्डपम्प को सुधरने बोलने से बोलते है पैसा लगेगा, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे : सम्पर्क@7803028621, सचिव@9340759708, CEO@7247497636, कलेक्टर@9425598888.
Posted on: Feb 28, 2020. Tags: BABULALA NETI CG KONDAGANW PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
Impact : शौचालय बन जाने से अब शौच के लिये बाहर नहीं जाना पड़ता...
ग्राम पंचायत-बोरपाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मालती बाई बता रही हैं, आंगनबाड़ी में शौचालय नहीं बना था, इस विषय पर सचिव सरपंच के पास आवेदन किया गया लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है अब वे शौचालय का उपयोग कर पा रहे हैं इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9406405661.
Posted on: Feb 27, 2020. Tags: CG IMPACT STORY MALATI BAI NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हैण्डपंप बन जाने से पानी मिलने लगा है...
ग्राम-रेमावंड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से घस्या वड्डे बता रहे है कि गाँव के आवस पारा के आँगनवाड़ी केन्द्र के पीछे हैण्डपम्प है जो पिछले 3 वर्षो से बंद पड़ा था| इसके लिये उन्होनें अधिकारीयों के पास आवेदन दिया था लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो रहा था तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद सीजीनेट के श्रोताओं के मदद से कर्मचारी इस समस्या को ठीक करवा दिये हैं जिससे गाँव में पानी की समस्या दूर हो गयी है इसलिए वे मदद करने वाले श्रोताओं विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9407719820.
Posted on: Feb 27, 2020. Tags: CG GHASYA WADDE IMPACT STORY NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : डबरी निर्माण में काम किये थे काम का पैसा मिल गया...
ग्राम-लाल सुहानर, पंचायत-नेलवाड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से फुल सिंग करंगा बता रहे हैं उन्होंने डबरी निर्माण में काम किया था जिसका मजदूरी भुगतान उन्हें नहीं हुआ था, उनके साथ 56 लोगों ने काम किया था, समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने अधिकारियो के पास आवेदन किया था, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट स्वर में रिकॉर्ड किया जिसके एक माह बाद काम का पैसा मिल गया इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर/फूलसिंह करंगा@7587392746.
