राशन कार्ड बनवाने के लिये आवेदन करते हैं कोई सुनवाई नहीं होती...
ग्राम पंचायत-चेरंग, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से माजीराम कोराम पिता चंदा कोराम बता रहे हैं, उनका राशन कार्ड नहीं बना है जिसके कारण राशन नहीं मिलता, राशन कार्ड नहीं होने से किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलता है, उनकी शादी हुये 5 साल हो चुके हैं 2 बच्चे हैं वे कार्ड बनवाने के लिये आवेदन करते हैं लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते गुमराह करते हैं इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरो पर अधिकारीयों से बात कर समस्या का हल करने में मदद करे: संपर्क नंबर / बंसी@7489721127. सचिव@9340046063, CEO@7245497636, कलेक्टर@9425598888.
Posted on: Mar 03, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
हे माननीय आपका स्वागत करें हम...स्वागत गीत-
ग्राम-पांडेआठ गाँव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से उर्मिला नेताम एक स्वागत गीत सुना रही हैं:
हे माननीय आपका स्वागत करें हम-
श्रध्दा की फूलो से मन विभोलो से-
पंखुड़ी बन के चले हम आपका स्वागत करें हम-
आज कितने गर्व की है इस जगह में आप पधारे-
आपको अपने बीच में पाकर धन्य हुये हैं भाग्य हमारे-
हे माननीय आपका स्वागत करें हम...
Posted on: Mar 03, 2020. Tags: CG KONDAGAON SONG URMILA NETAM VICTIMS REGISTER
मुख मुरली बजायें छोटे से श्याम कन्हैया...भजन-
ग्राम-खैरागढ़, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से निशा मुंडे एक भजन सुना रही हैं:
मुख मुरली बजायें छोटे से श्याम कन्हैया-
अरे-अरे छोटे से श्याम कन्हैया-
काली डहर जाये जमुना डहर जाये छोटे से श्याम कन्हैया-
छोटे-छोटे रुखबा कदम के-
भुइयां लहसे डार ऊपर मा बैठे कन्हैया-
मुख मुरली बजायें छोटे से श्याम कन्हैया...
Posted on: Mar 03, 2020. Tags: CG NISHA MUNDE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हैण्डपंप बन जाने से पानी मिलने लगा है...
ग्राम पंचायत-तुरठा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से राजबती पोटाई बता रही हैं, आंगनवाड़ी के सामने एक हैण्डपंप है जो 6 माह से खराब था जिससे बच्चो को पानी की दिक्कत होती थी, स्कूल से पानी लाना पड़ता था, उन्होंने हैण्डपंप सुधार के लिये ग्राम पंचायत में आवेदन दिया था लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो रहा था तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद सीजीनेट के श्रोताओं के मदद से कर्मचारी इस समस्या को ठीक करवा दिये हैं इसलिये वे मदद करने वाले श्रोताओं और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7587003130.
Posted on: Mar 03, 2020. Tags: CG IMPACT NARAYANAPUR RAJBATI POTAI SONG VICTIMS REGISTER
Impact : बोरिंग ठीक होने से पानी की समस्या हल हो गयी...
ग्राम-बाखरा, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से कचूराम बता रहे हैं उनके वार्ड क्रमांक 1 में पानी की समस्या थी, उनको दूसरे के घर से पानी लाना पड़ता था, इस संबंध में वे अधिकारियों के पास आवेदन किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया संदेश रिकॉर्ड करने के 20 दिन बाद बोर बन गया इसलिये वे सीजीनेट के मदद करने वाले श्रोताओं और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@6261279344.
