ये आ भौजी भईया ला का रंग लगाये...होली गीत-

ग्राम-खैरागढ़, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक होली गीत सुना रही हैं:
ये आ भौजी भईया ला का रंग लगाये मया मा तोर ओ मोहाये-
टुकुर-टुकुर देखत राइथे तोर भोली सूरतियाँ-
का बंधना तै बांधे भौजी सिधवा है मोर भईया-
तोर संग खेले हंसी के डोरी मोर संग खेले होली-
पिरित के रंग मा तै रंगाये मया मा तोर ओ मोहाये-
ये आ भौजी भईया ला का रंग लगाये मया मा तोर ओ मोहाये...

Posted on: Mar 06, 2020. Tags: CG HOLI JYA MUNDE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER

Impact : टूटा शौचालय ठीक होने से अब उपयोग कर पा रहे हैं...

ग्राम पंचायत-जुगानी कलार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से गंगादाई नेताम बता रही हैं उन्होंने आंधी तूफ़ान आने से उनका शौचालय गिर गया था, जिसके कारण वे उपयोग नहीं कर पा रहे थे, उन्होंने ग्राम पंचायत में सचिव सरपंच के पास आवेदन किया था लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है अब वे शौचालय का उपयोग कर पा रहे हैं इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रही हैं: संपर्क नंबर@918319745969.

Posted on: Mar 04, 2020. Tags: CG GANGADAI NETAM IMPACT STORY KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER

हमारी जमीन का फर्जी पट्टा बना लिया गया है अधिकारी ध्यान नहीं देते-

पतेराटोला, ग्राम पंचायत-कोटि, पोस्ट-महेवा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक बियार बता रहे हैं कि वे गाँव में कई वर्ष से रह हैं, खेती बाड़ी का कार्य करते हैं, उनका जमीन का पट्टा किसी दूसरे व्यक्ति ने बनवा लिया है, नक्शा खसरा निकलवाने पर अयोध्या पिता रामसेवक के नाम से निकलता है, 2014 से 2017 तक केस चला, उस जमीन को छोटे जंगल झाड़ी के नाम से दर्ज कराया गया है, खसरा नंबर 555 रकबा 1.7 भूमि पट्टा नही होने के कारण स्कूली बच्चो का कागजात नहीं बन पा रहा है, वे आवेदन करते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: कलेक्टर@9425253580, जिला पंचायत@9787789074, SDM@9977741420, तहसीलदार@07509491529, पटवारी@9617692048, सचिव@9754531649. संपर्क@9111923350.

Posted on: Mar 04, 2020. Tags: ASHOK BIYAR BALRAMPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

कहा जातो ओलेंग बाबु रघुपति राजा राम...हल्बी गीत-

ग्राम-राजबेड़ा, पंचायत-नरिया, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से पूजरो, इतवारी, बुधदाई एक हल्बी गीत सुना रहे हैं:
कहा जातो ओलेंग बाबु रघुपति राजा राम-
कहा जाते ओरेंग रो बाबू सीता राम-
जवा के बोलू बाबु रघुपति राजा राम-
पति तपा सीता राम संतो संतो चलिन रो-
उनके सांडूल कहा बाबु रघुपति राजा राम-
कहा जातो ओलेंग बाबु रघुपति राजा राम...

Posted on: Mar 04, 2020. Tags: CG GONDI JAGESHWAR PARASTE KONDAGANW SONG

Impact : सड़क सुधार होने से आना जाने में सुविधा हो गयी है...

ग्राम-नवलपुर, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से राघव प्रसाद निषाद बता रहे हैं कि लहाटगाँव से नवलपुर को आने जाने का मार्ग बहुत ख़राब था, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, संदेश रिकॉर्ड करने के बाद उस सड़क का सुधार हो चुका है जिससे आना जाना करने में सुविधा होती है इसलिये वे सीजीनेट के सभी मदद करने वाले श्रोताओं और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@917987141951.

Posted on: Mar 04, 2020. Tags: CG IMPACT STORY MUNGELI RAGHAV PRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »