कंपनी के कर्मचारियों ने लगाया झूठा आरोप अब पुलिस कर रही है परेशान...
बयासी कालोनी, ब्लाक-धरम जयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से सजल कुमार बता रहे हैं, 2011 – 12 में दैनिक भास्कर और वेदांता बालको की दो कम्पनी ओपन कोयला खदान प्रस्तावित हुई थी, जिसके खिलाफ उन्होंने समुदाय के साथ मिलकर आंदोलन किया था, दोनों कम्पनी के खिलाफ एन जी टी भोपाल और दिल्ली में मामला दर्ज कराया गया था, जिसके बाद सजल कुमार को कम्पनी द्वारा अपने पक्ष में लाने के लिये प्रयास किया गया, नहीं माने जाने पर कम्पनी के कर्मचारियों ने उन पर झूठा आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस द्वारा सजल कुमार पर कारवाही हुई, जिस पर उनके पक्ष में न्यायालय का फैसला आया, हाल ही में 2 माह पहले उन्हें धरमजयगढ़ थाना प्रभारी अमित शुक्ला द्वारा थाने बुलाया गया और उन्हें निगरानी बदमास बोलते हुये गुण्डा लिस्ट में नाम होने की बात कही, NRC को लेकर भी उनसे पूछताछ की गयी, 23 फ़रवरी को उन्हें पुनः थाने बुलाया गया और 3 घंटे बैठाये रखने के बाद जानकारी दिया गया कि एस पी की उपस्थिति में दिन मंगलवार को 10 बजे चौपाल लगाया जा रहा है, जिसमे उपस्थित होने को उन्हें कहा गया, वे पुलिस के इस बर्ताव से बहुत परेशान हैं इसलिये वे निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर ये जानकारी ले कि किस कारण से उन्हें परेशान किया जा रहा है मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है, समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: जिला एस पी@9479193200. संपर्क नंबर@8964896483.
Posted on: Feb 24, 2020. Tags: CG PROBLEM RAIGARH SAJAL KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में पानी की समस्या है 2 किलोमीटर दूर से पानी लाते है...
ओझापारा, ग्राम पंचायत-लखापुरी, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से घसनी बाई, माला बाई और गनेश्वरी बता रही हैं कि उनके गाँव में पानी की समस्या है वे 2 किलोमीटर दूर नदी से पानी लाते हैं, इस समस्या को हल कराने के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सचिव@7828077644, CEO@7247497636, कलेक्टर@9425598888. संपर्क नंबर / फूलचंद नेताम@8103550277.
Posted on: Feb 24, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में रोड की समस्या है समस्या को हल कराने में मदद करें...
पुजारी पारा, ग्राम-नहकानार, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छतीसगढ़) से पार्वती, चमरी, सुखमती और कमला बता रही हैं उनके गाँव के पुजरी पारा में रोड की समस्या है, पारा में 27 परिवार रहते हैं सड़क नहीं होने लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है बारिस के दिनों के दिनों वाहनों का जाना मुस्किल होता है| निवासियों ने गाँव सरपंच सचिव के पास आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सचिव@9399664609, कलेक्टर@9425598888, जिला CEO@7247497636. संपर्क नंबर / कमलेश@9285183478.
Posted on: Feb 23, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
शौचालय के लिये आवेदन करते हैं लेकिन काम नहीं होता..
पुजारी पारा, ग्राम-मलनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से पार्वती, चमरी, बागरी, केदाय बाई, सुभाते और कमला बता रही हैं कि उनके गाँव में किसी के घर शौचालय नहीं बना है, जिसके कारण दिक्कत होती हैं, उन्होंने ग्राम सभा में सचिव सरपंच के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती हैं, उन्हें शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है, उनका कहना है सभी के घर में शौचालय बनना चाहिये जिससे लोगो को सुविधा रहे और गंदगी न हो इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सचिव@9399664609, कलेक्टर@9425598888, CEO@7247497636. संपर्क नंबर/ कमलेश@9285183478.
Posted on: Feb 22, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
मोहल्ले में पानी की समस्या है आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...
पुजारीपारा, ग्राम पंचायत-नहकानार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से पार्वती, सुखमती, कमला, दायबाई और चमरी बता रही हैं कि उनके पारा में पानी की समस्या है मोहल्ले में 27 घर हैं, पानी के लिये आधा किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, उन्होंने गाँव के सरपंच सचिव के बोरिग की व्यवस्था के लिये आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सचिव@9399664609, कलेक्टर@9425598888, CEO@7247497636. संपर्क नंबर / कमलेश@9285183478.

