चिड़िया बैठी प्रेम प्रीत की, रीति हमें सिखलाती है...कविता
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक कविता सुना रहे है:
चिड़िया बैठी प्रेम प्रीत की, रीति हमें सिखलाती है-
वह जग के बन्दी मानव को, मुक्ति मन्त्र बतलाती है-
वन में जितने पक्षी है, खंजन कपोत चातको की-
साख हंस आदिवास, करते सब आपस में हिलमिल-
उनके मन में लोभ नही, पाप नहीं परवाह नही-
जग का सारा माल हड़पकर, जीने को भी चाह नही-
जो मिलता है अपने श्रम से, उतना भर लेते है-
बच जाता है औरो के हित, उसे छोड़ देते है...
Posted on: Apr 02, 2018. Tags: DURGESH PATEL SONG VICTIMS REGISTER
जब से भारत हुआ है आजाद रे...आजादी गीत
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासकखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक आजादी गीत सुना रहे है:
जब से भारत हुआ है आजाद रे-
जागो देश के जवान रे-
कहीं निकल न जाए-
फिर से भारत की शान रे-
घर की लड़ाई में-
लोगो का सिर है फूटा-
जब से भारत हुआ है आजाद रे...
Posted on: Apr 02, 2018. Tags: DURGESH PATEL SONG VICTIMS REGISTER
एक दिन जंगल में राजा रास्ता भटक गया, जब छोटे से बालक ने रास्ता दिखाया...कहानी
एक दिन राजा जंगल में शिकार करने जा रहा था जाते जाते बहुत दूर निकल गया, उसे एक भी शिकार नही मिला, एक छोटा सुंदर सा खरगोश मिला उसी खरगोश को मार कर ला रहा था, राजा रास्ता भटक गया. वही पास में एक झोपड़ी था वही झोपड़ी में एक बालक कबूतरों को खाना खिला रहा था, राजा ने उसी बालक से रास्ता पूछा बालक बोला मुझे दो रस्ते मालूम है, राजा बोला मुझे एक ही रस्ते से जाना है फिर बालक बोला मेरे पास दो रास्ते है, अंत: राजा बोला ठीक है बताओ। बालक बोला पहला रास्ता स्वर्ग दूसरा नर्क, जो तुम खरगोश मार कर ला रहे हो वह नर्क और मै कबूतरों को खाना खिला रहा हूँ वह स्वर्ग, अब तुम्हे कौन से रास्ते पर जाना है तुम खुद ही चुन लो.
Posted on: Apr 01, 2018. Tags: DURGESH PATEL SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले का हैण्डपम्प 6 महीने से खराब, नाले का पानी पीकर बीमार पड़ रहे, कोई नहीं सुनता...
पंचायत-रेवतटी, थाना-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 1 में हैण्डपम्प 6 महीने से ख़राब है और उस वार्ड में 25-30 घर है| हैण्डपम्प खराब होने के कारण नदी नाले का पानी पी रहे है| उसको पीने से गाँव के लोग बीमार पड़ रहे है| हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए उन्होंने कई बार P.H.E. में शिकायत किये है तो बोलते है ठीक कर देंगे लेकिन अभी तक ठीक नहीं करवाए है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधारने में हमारी मदद करें: सरपंच@8224023439, सरपंच@9617350446, C.E.O.@9165689001, P.H.E. विभाग@8120171919. संपर्क@9753980375.
Posted on: Mar 31, 2018. Tags: DEVRAJ PATEL SONG VICTIMS REGISTER
I'm blind, need handpump near my house, Officers not helping, pls call them...
Sandeep Patel is calling from Nidhi village in Mangawan tahsil of Rewa district of Madhya Pradesh. He says he is blind and whenever he goes to fetch water he often falls down in some ditch. He had spoken to local MLA who has promised to dig a hand pump next to his house but local administration is not listening. He says as per law they should dig the hand pump. You are requested to call the MLA@9203006264 to help this student of Rewa blind school. For more Sandeep@9589781121
