बेन्जापारा ग्राम पंचायत सडरा बोदेनार में खेतों में रसायनिक खाद का उपयोग नहीं करते ...

गाँव बेन्जापारा, ग्राम पंचायत-सडराबोदेनार, विकास खण्ड-बास्तानार, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से कामेश्वर कोवासी बता रहे हैं, हम लोग खेत में खाद नही डालते है वनस्पति ऊपर से गिरता हैं, होई गिरकर सड़ जाता हैं, और वह खाद बन जाता है मेरे पास 15 एकड़ जमीन है उसमे केवल धान लगाते हैं, कभी कबर तिल कोसरा आदि फसल लगाते है खेत में गाँव के लोग खाद का उपयोग नहीं करते हैं, हमारे गाँव में खेत में धान उपयोग करते हैं, और गाँव में कोसरा ,तिल,अरवा आदि फसल उगाते है और खाते भी है गाँव के लोग बाजार ले जाते हैं, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6266004115.

Posted on: Aug 28, 2021. Tags: BASTANAR BASTR CHEMICAL SHOULDNOT SUBSTANCES

साथियो किताबें करती हैं बातें कार्यक्रम में आज सुनिए राधामोहन गोकुल जी की पुस्तक “ईश्वर का बहि

साथियो किताबें करती हैं बातें कार्यक्रम में आज सुनिए राधामोहन गोकुल जी की पुस्तक “ईश्वर का बहिष्कार” की ऑडियो रिकॉर्डिंग का दूसरा भाग।
मुंशी प्रेमचंद के अनुसार, “राधामोहन गोकुल जी हिंदी के उन गिने चुने लेखकों में हैं, जिन्होंने धार्मिक, सामाजिक और नैतिक विषयों पर स्वतंत्र विचार किया है और उन विचारों का निडर होकर पालन किया है...”।
https://youtu.be/EGTHxfLpiD8
ttps://www.sahkarradio.com/chart/ishwar-ka-bahishkar-radhamohan-gokul/

Posted on: Aug 28, 2021. Tags: SAHKAR RADIO

हमारे गाँव का हैण्डपंप 5 महीने से खराब है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-सिल्कजोड़ी, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गोंजाराम मंडावी बता रहें है कि उनकें गांव के हैण्डपंप 5 महीनें से ख़राब हो गया है गंदा पानी निकलता है, इसका शिकायत सचिव-सरपंच के पास कियें लेकिन अभी तक नही बना है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप सुधार कराने में मदद करें: संपर्क@7724010767, सरपंच@7647922700, सचिव@9407642538, CEO@9406016762, PHE@9406078557, 6261717568.

Posted on: Aug 28, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GONJARAM MANDAVI GUHAR

मेरे गाँव में रोड नहीं बना है, गाँव से किसी को बीमारी होती है तो एम्बुलेंस नहीं आ पाती हैं, कृप्या म

ग्राम-भारूपाटा, ब्लाक-तोकापाल, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बघेल जी बता रहे हैं की उनके गाँव में 70 घरो का बस्ती है, वहां आज तक रोड की सुविधा नहीं है| जो शालेपाल से लेकर भारूपाटा तक 10 किमी मीटर है जो रोड नहीं बना हैं, लोगो को आने-जाने में दिक्कत होती हैं, और उनके गाँव से किसी को बीमारी होने से हॉस्पिटल ले जाने में परेशानी होती हैं| क्योकि गाँव तक एम्बुलेंस नहीं आ पाती इसके लिए सरपंच और सचिव को आवेदन किये हैं| लेकिन आज तक कार्यवाही नहीं हुआ अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9691377370, STM@895939222.

Posted on: Aug 28, 2021. Tags: BAGHEL BASTAR CC ROAD CG PROBLEM TOKAPAL

हैण्डपंप से पर्याप्त पानी नहीं मिलता है, झिरिया का पानी पीते हैं...

ग्राम पंचायत-मुकोंटा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुखराम बता रहे हैं उनके गांव के दुर्गुपारा में पानी की समस्या है, लोगो को दूर से पानी लाना पड़ता है, झिरिया से पानी लाते हैं, 2 हैण्डपंप है लेकिन पर्याप्त पानी नहीं निकलता है, इसके लिये सचिव सरपंच के पास शिकायत किये हैं, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है| पारा में 30 घर हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं| निवासी सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: PHE@07782222224, कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Aug 28, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG HANDPUMP PROBLEM SUKHRAM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »