Impact: 4-5 लोग थे लॉकडाउन के कारण काम बंद है खाने में समस्या हो रही थी, अब खाना मिल गया है...
सूरजपुर जिले के मुकेश रजवाड़े, राजेश कुमार नगरपालिका पंचायत मठपुरेना रायपुर (छत्तीसगढ़) में मजदूरी करने के लिए आये थे और घर जाने के लिए उन्होंने छुट्टी भी लिए थे लेकिन लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गए है और उनको खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है 4-5 लोग है| इसलिए ये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग किया | और अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं | संपर्क नम्बर@8319733231.
Posted on: May 10, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT RAIPUR SURAJPUR
विजयवाड़ा से पैदल चलकर छत्तीसगढ़ बॉर्डर पहुंचे हैं, गढ़वा झारखंड तक पहुंचवाने में मदद करें...
आँध्रप्रदेश तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर कोंटा ( जिला सुकमा) (छत्तीसगढ़) से धरमदेव राम बता रहे हैं वे लोग अभी छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की सीमा पर हैं वे 30 लोग हैं, विजयवाड़ा से चलकर वहां तक पहुंचे हैं, गढ़वा जिला झारखण्ड राज्य के निवासी हैं, वे लोग विजयवाड़ा में रोड कंस्ट्रक्शन के लिए झबली कांट्रेक्टर के पास काम करते थे पर कॉन्ट्रेक्टर ने किराया भी नहीं दिया | किसी तरह जंगल के रास्ते से कोंटा पहुंचे हैं जहां छत्तीसगढ़ प्रशासन ने उन्हें रोक लिया है कल से वे लोग खाने की व्यवस्था कर रहे हैं पर घर भेजने के लिए किसी गाड़ी की व्यवस्था नहीं कर पाए हैं | सभी 30 पुरुष साथी हैं और गढ़वा के बढिया, भानासपुर और कांदी प्रखंड से हैं उनका कहना है कि वे घर जाना चाहते हैं, इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर घर पहुंचवाने की व्यवस्था कराने में मदद करें :
जितेंद्र राजवर@8919795583, धरमदेव राम@6202613253. (166605)
Posted on: May 07, 2020. Tags: ANDHRA PRADESH CG CORONA PROBLEM Jharkhand SONG VICTIMS REGISTER
हम लोग बंगाल से हैं लॉकडाउन में रायपुर में फंसे है खाने की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें...
रूपचंद्र गोराई और मानिक गोराई बता रहे है कि वे लोग ग्राम भिलाईपूरी जिला पूर्वी पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) के रहने वाले है वे लोग लॉकडाउन के कारण उरला इंडस्ट्रियल एरिया रायपुर छत्तीसगढ़ में फंसे है उनके पास खाने को राशन नहीं है | उनके पास पैसे भी नहीं है | किराया के रूम में रहते है रूम मालिक भी किराया के लिए परेशान करते है | काम बंद है | 15-20 लोग है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है | संपर्क नम्बर@ 8109126424. (166447)
Posted on: May 06, 2020. Tags: CORONA PROBLEM RAIPUR CG ROOPCHAND GORAI SONG VICTIMS REGISTER
शराब की दुकाने हो सकती है अव्यवस्था का कारण, ऑनलाइन शिक्षा, खरीदी वही कर सकता है, जिसके पास साधन है
जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से संतोष यादव बता रहे हैं, शराब की दुकान खुल चुकी है तो क्या इससे भीड़ नहीं बढ़ेगी, समाचार में देखने को मिलता है लोग शराब के लिये लंबी कतारों में खड़े हैं, सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है, ऑनलाइन खरीदी की बातें हो रही हैं, तो क्या सबके मोबाईल में इंटरनेट की सुविधा होगी, इसका उपयोग वही कर सकता है जो इसे उपयोग करना जनता हो, ऑनलाइन शिक्षा की बात कर रहे हैं क्या सभी ये व्यवस्था कर पायेंगे| गरीब व्यक्ति क्या ये सब कर पायेगा| अभी जो शराब दुकाने शुरू की गयी हैं, उससे लोग शराब पीकर अव्यवस्था फैलायेंगे, इसलिये इसे नहीं खुलना चाहिये, लॉकडाउन में रहे सुरक्षित रहे|संपक नम्बर@9098170511. (166442)
Posted on: May 05, 2020. Tags: CG CORONA MESSAGE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER
सरकार को लॉकडाउन के समय शराब दुकानों को खोलने के निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए...
रामधनी चौधरी और भागीरथी वर्मा रायपुर छत्तीसगढ़ से बोल रहे हैं कि लॉकडाउन के समय 40 दिन से शराब की दुकाने बंद थी जिसके कारण अधिक झमेला नहीं हुआ पर अब अन्य बहुत सी दुकाने तो बंद हैं लेकिन सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है | उनका कहना है कि यह गलत निर्णय है और इससे गरीब परिवारों के जीवन पर खराब असर पडेगा | उनका अनुरोध है कि सरकार को शराब दुकानों को खोलने के निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए | रामधनी चौधरी@9910799054
