पुणे : 2 महीने से लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
विनोद भीमराव जादव बता रहें है कि वे शोलापुर महाराष्ट्र के रहने वाले है लोकडाउन के कारण 2 महीने से वागोली प्रियंका नगरी सर्वे नम्बर 1339 पिन कोड 412207 पुणे में फंसे हुए उनके परिवार में 5 लोंग है उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है | बहुत समस्या हो रही है | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से संपर्क करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8378935064. (166547)
Posted on: May 08, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER VINOD BHEEMRAO JADAV
पुणे : उबाले नगर साईं सत्यम पार्क के पास लॉकडाउन में फंसे है, खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है...
जितेन्द्र कुमार छपरा जिला बिहार के रहने वाले है वे लॉकडाउन में पुणे उबाले नगर साईं सत्यम पार्क के पास 3 लोग फंसे है उनके पास खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है उसके लिए उन्होंने उनके मालिक के पास फ़ोन किये थे तो उनके मालिक ने कहा मैं कहाँ से पैसे लाकर दूंगा | इसलिये सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क 7676661330. (166584)
Posted on: May 07, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JITENDRA KUMAR PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER
काम नहीं होने से पैसा नहीं है, राशन की समस्या है, कृपया मदद करें...
खांडवे नगर, वागुली, पुणे (महाराष्ट्र) सुवर्णा बडासय तोरने बता रही हैं वे लॉकडाउन में हैं, परिवार में 4 सदस्य हैं, लॉकडाउन के कारण कोई काम नहीं है, जिसके कारण पैसा नहीं है, घर में खाने के लिये राशन नहीं है, खाने के लिये परेशानी हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से बात कर राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9168989103, हर्सल तोरने@9529645474. (166638)
Posted on: May 07, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE SONG SUWARNA TORANE VICTIMS REGISTER
पुणे : लॉकडाउन में फंसे हैं, 27-04-2020 को राशन मिला था, फिर से राशन खतम हो गया है...
गिरेन्द्र कुमार सरोज जिला-प्रतापगढ़ (उत्तरप्रदेश) के रहने वाले हैं वे बता रहे हैं कि पुणे खांडवे नगर लोहगाँव में काम करने आये है और वे लॉकडाउन में फंसे है 5 लोग है. उनको सीजीनेट स्वर के माध्यम से 27-04-2020 को राशन की व्यवस्था कराई गई थी | लेकिन राशन फिर से ख़तम हो गया है | खाने की समस्या हो रही है | इसलिए साथियों मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके फिर से राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9172438382. (166531)
Posted on: May 07, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GIRENDRA KUMAR SAROJ PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER
परिवार में 7 लोग है लॉकडाउन में फंसे है, खाने की बहुत समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
जिला-नांदेड महाराष्ट्र से मंगला अनिल जादव बता रही है कि वे लोग पुणे खांडवे नगर में रहते है उनके परिवार में 7 लोग है | लॉकडाउन के कारण काम बंद है उनके पास नांदेड जिले का राशन कार्ड होने के कारण उनको कोई भी राशन नहीं दे रहा है | खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है | वे लोग बहुत परेशान है | इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क करके खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7758005519. (166546)
