मनमोहन बिनती करूँ दिन रैन...भक्ति गीत
प्रिया, ग्राम-रामपुर, जिला-कटनी, मध्यप्रदेश से एक कृष्ण भजन सुना रही है :
मनमोहन बिनती करूँ दिन रैन-
राह तके मेरे नैन-
अब तो दरश देदो कुञ्ज बिहारी-
मनवा है बेचैन-
नेह की रोरी तुम संग जोड़ी-
हमसे जायेगी न ये तोड़ी-
हे मुरलीधर कृष्ण मुरारी-
मनवा है बेचैन-
मनमोहन विनती करूँ...
Posted on: Dec 07, 2017. Tags: Priya Katni SONG VICTIMS REGISTER
पहले पेंशन मिलता था अब नहीं मिल रहा, शिकायत करने पर सरपंच, सचिव ध्यान नहीं दे रहे है...
ग्राम-केशापुर (गायतापारा), जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी साथ में एक महिला गल्लो हिरिया है जो बता रही है कि उनको पेंशन नहीं मिल रहा है इसके लिए इन्होने सरपंच सचिव के पास शिकायत की थी तो बोलते है कि आपका नाम नहीं है | जबकि इनका राशन कार्ड भी है वोटल लिस्ट में नाम भी है और इनकी उम्र 70 साल से ऊपर है| पहले इनको पेंशन मिल रहा था लेकिन अभी दूसरा सरपंच बना है तब से इनको पेंशन नहीं मिल रहा है तो इनका कहना है कि इनको पेंशन मिलना चाहिए इसलिए साथी सीजीनेट नेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर दबाव बनाये ताकि इनका पेंशन मिल सके| सरपंच@7587001025, सचिव@7587875406, कलेक्टर@9179530000.
Posted on: Oct 20, 2017. Tags: GALLO HIRIYA DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Electricity came back after 6 months after reporting on CGnet...
ग्राम व पोस्ट-देवगढ, मोहल्ला-पटवाटोला, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से रामराज बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 06 में पिछले 6 महीने से विद्युत ट्रान्सफार्मर जल गया था जिससे गाँव के लोगो को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था इसके निराकरण के लिए गाँव वालों ने कई बार विद्युत् विभाग में आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी तब परेशान ग्रामवासियों ने सीजीनेट में अपनी समस्या रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद गांव में बिजली आ गयी है इसलिए साथी सीजीनेट के सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं, वे बता रहे हैं कि अब गाँव में बढ़िया बिजली जल रही हैं और युवा, विद्यार्थी, बुजुर्ग सभी बहुत खुश हैं ...रामराज@8889971946.
Posted on: Sep 04, 2017. Tags: ELECTRICITY RAMRAJ KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
गौना-गौना सुनत रहलि, गौन नही ओउके अईले...भोजपुरी विवाह गीत -
प्रियांशी प्रिया साथ में उषा देवी मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से एक भोजपुरी में शादी गीत सुना रही है :
गौना-गौना सुनत रहलि-
गौन नही ओउके अईले-
की आगे माई सपना में देखलिना-
पिया है नादान, हम है सैयान-
गवनवा कैसे जाए मोहराम-
बिच बो में शंकर चुरिया-
तीन हो में धेनु हो गय्या-
की आगे माई दुधवा पियाके ना...
Posted on: Aug 28, 2017. Tags: PRIYANSHI PRIYA SONG VICTIMS REGISTER
लुक्का छुप्पी बहुत हुई सामने आ जा न, कहाँ-कहाँ ढूँढा तुझे थक गई है अब तेरी माँ...गीत -
अनुज गोरिया दिल्ली से एक गीत सुना रहे हैं जिसमे एक माँ अपने बच्चे को बुला रही है :
लुक्का छुप्पी बहुत हुई सामने आ जा ना-
कहाँ-कहाँ ढूँढा तुझे थक गई है अब तेरी माँ – आजा सांझ हुई मुझे तेरी फिकर-
धुन्दला गई देख मेरी नज़र आजा ना-
लुक्का छुप्पी बहुत हुई सामने आ जा ना-
कहाँ-कहाँ ढूँढा तुझे थक गई अब तेरी मां...


