राशन दुकान वाले कहते हैं कार्ड का नंबर गलत है तो राशन नहीं दे सकते, खाने को राशन नहीं है...
शीलू जिला-जालौन की रहने वाली है अभी वो नोएडा सेक्टर 82 बंगेल में अपने परिवार के साथ रहती है, लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद है उनके पास राशन नहीं है जहाँ राशन मिलता था वहां पर भी वे गए थे तो उन्होंने कहा आधार कार्ड से राशन नहीं मिलेगा राशन कार्ड से मिलेगा तो उन्होंने राशन कार्ड मंगवाया तो उसमे भी नम्बर गलत है बोलकर नहीं दिया गया है | इसलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओ से मदद की अपील कर रही है कि अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@8826709582. (167773)
Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP SHEELU SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में खाने की समस्या है, काम बंद हो गया है, मकान किराया भी देना है, कृपया मदद करें...
पांडुरंगा चाल, नाला सुपाडा ईस्ट, काशी विश्वनाथ मंदिर के पास, उलाई पाड़ा रोड जिला-पालघर, महाराष्ट्र से रामनरेश बता रहे हैं वे लॉकडाउन में फंसे हैं, काम बंद हो गया है, खाने की समस्या हो रही है, किराए के मकान में रहते हैं उसका किराया भी देना है काम पूरी तरह बंद है पैसे ख़तम हो गए हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7021500129, 8806148124. (167760)
Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PALGHAR RAMNARESH SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद कर्रें...
सपना बता रही है कि वो दिल्ली खेडाखुर्द मकान नम्बर 336 में रहती है, लॉकडाउन में फंसे है, राशन नहीं है, खाने की बहुत समस्या हो रही है, इसलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओ से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9582277371. (167794)
Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI SAPNA SONG VICTIMS REGISTER
मैं एक लेबर हूँ, लॉकडाउन के कारण राशन नहीं है, खाने की बहुत समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
सुनील कुमार विश्वकर्मा नाला सोपारा, ईस्ट संतोष भवन ,पांडूरंगा चाल, जिला-पालघर (महाराष्ट्र) में किराये के मकान में रहते है, हम लोग 4 लोग हैं और हम उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं वे सभी डेली वेज लेवर का काम करते थे | लेकिन जब से लॉकडाउन लगा है तब से काम बंद हो गया है राशन नहीं है खाने की बहुत समस्या हो रही है वे कह रहे हैं कि किराए के मकान में रहता हूँ उसका किराया भी देना है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें: संपर्क नम्बर@8511089112. (167786)
Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PALGHAR MH SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
बीमार मजदूरों का ईलाज हो और स्वस्थ को घर पहुँचाने की व्यवस्था करें...अपील-
जब से लॉकडाउन हुआ है तब से मजदूरो को परेशानियों का सामना करना पद रहा है, पुलिस के डंडे सहने पड़ रहे हैं, जिसका निंदा करते हुवे, शसन से पूछना चाहते हैं कि कौन से अधिकारी या नेता लॉकडाउन में अपने परिवार से दूर हैं, जब मजदूर काम करता है तो अपने परिवार से हजारो किलोमीटर दूर रहता है, जब कई महीने तक मजदूर अपने घर से दूर रहे हैं तो सरकार उन मजदूरों को जो बीमार हैं उन्हें हास्पिटल में भर्ती कराये और जो ठीक हैं, उनके घर तक पहुचाये, ताकि परिवार के साथ रह सकें| जिस तरह अधिकारी, मंत्री, नेता अपने परिवार के साथ रह रहे हैं, मजदूर को भी एसी सुविधा होनी चाहिये, अरबो रुपये लेकर भागने वाले को सरकार माफ़ कर देती है, तीन राज्यों में श्रम कानून पर बदलाव कर मजदूर को बंधुवा मजदूर बना देती है, वे सरकार से अपील कर रहे हैं कि बीमार मजदूरों का ईलाज हो और स्वस्थ मजदूरों को घर तक पहुचाने की व्यवस्था करें : संपर्क नंबर@9039142049. (167807)
