जीवन में कुछ करना है तो मन को मारे मत बैठो...प्रेरणा गीत
ग्राम-खारापारा, पंचायत-कोचली, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से मंगरीता एक प्रेरणा गीत प्रस्तुत कर रही हैं :
जीवन में कुछ करना है तो मन को मारे मत बैठो-
आगे-आगे बढ़ना है तो हिम्मत हारे मत बैठो-
चलने वाला मंजिल पाता बैठा पीछे रहता है-
ठहरा पानी सड़ने लगता बहता निर्मल होता है-
पाँव मिले हैं चलने के खातिर पाँव पसारे मत बैठो-
तेज दौड़ने वाला खरहा दो पाँव चलकर हार गया-
धीरे-धीरे चलता कछुआ देखो बाजी मार गया-
चलो कदम से कदम मिलाकर दूर किनारे मत बैठो-
धरती चलती तारे चलते चाँद रात भर चलता है-
किरणों का उपहार बांटने सूरज रोज निकलता है-
हवा चले तो महक बिखरे तुम भी प्यारी मत बैठो-
जीवन में कुछ करना है तो मन को मारे मत बैठो...
Posted on: Oct 01, 2015. Tags: Mangareeta SONG VICTIMS REGISTER
जग बन ही गया बहनों का संगठन...महिला सशक्तिकरण गीत
ग्राम-खारापारा,पंचायत-कोचली, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से मंगरीता एक महिला सशक्तिकरण गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
जग बन ही गया बहनों का संगठन, इसको मजबूत करने का वादा करो-
चार दिन की सहेली, सहेली नहीं, उमर भर साथ देने का वादा करो-
औरतों के सवालों पर आकर सभी, खूब चर्चा चलाने का वादा करो-
औरतों के लिए कुछ भी मुश्किल नहीं, ऐसी हिम्मत जगाने का वादा करो-
जग बन ही गया बहनों का संगठन, इसको मजबूत करने का वादा करो...
Posted on: Sep 27, 2015. Tags: Mangareeta SONG VICTIMS REGISTER
जय हो पाड़ापेन निवा जय हो पाड़ापेन...गोंडी धर्म गीत
ग्राम-जामुनढाना धावडी, पंचायत-टेमनी, तहसील-आठनेर, जिला-बैतूल, मध्य प्रदेश से नरेश इरपाची एक गोंडी गीत प्रस्तुत कर रहे हैं. यह प्रार्थना गीत है. बड़ादेव का सुमिरन करते समय गाया जाता है:
जय हो पाड़ापेन निवा जय हो पाड़ापेन-
निवा शरण ते वातोना देवा जय हो पाड़ापेन-
उंदी बीरी सुमरण निवा साज मड़ा ते उन्दधि देवा-
साज मड़ा ते उन्दधि देवा-
सागा समाज मिले मासिकुन कालक करिकुन न्येंड देवा-
शक्ति-भक्ति मुन्ने इमा कोयतोर ते नियादी देवा-
येर वाडी कितोड़ नी कण-कण ते वात निवा-
जंगो-लिंगो न सेवा की सी शक्ति सिरजे माता देवा शक्ति सिरजे माता-
कल्लन वे व्या देवा निवा जय हो पाड़ापेन-
निवा महिमा नियारो मंदल यादेन बोले पुन्नोल देवा-
मावा पारो दया इमा किम सेवा किया कमलें देवा-
निवा जय हो पाड़ापेन...
Posted on: Aug 19, 2015. Tags: Naresh Irpache
Impossible to walk on connecting road in rain, we need to walk 6 kms extra...
The road to reach next village Ghoghra is only 4 kms but in rain it becomes impossible to use and we need to walk more than 10 kms says villagers from Kauvanar village under Badna panchayat in Pandariya block of Kabirdham district in Chhattisgarh to Naresh Bunkar. This was complained to officials many times but no one is paying attention. You are requested to call Collector@9425270044 to help suffering villagers by making a road between these two villages. Naresh@8720822286.
Posted on: Aug 06, 2015. Tags: NARESH BUNKAR ROAD SONG VICTIMS REGISTER
We had ration cards before, have name in new list but no card from a year...
I am landless, earn my livelihood by labor work. I used to have a ration card. I have my name in the new list also but I don’t have a ration card from a year and not getting any subsidized grain says Dhansaram Gond from Putputa village and panchayat in Pandariya block of Kabirdham district in Chhattisgarh to Naresh Bunkar. There are another 4-5 people in village who face similar problem. This was complained to officials but no action. You are requested to call CEO@9518898220. Naresh@8720822286.


