पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से गांव छोड़ना पड़ा...
ग्राम पंचायत-गोलापल्ली, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से माडवी राजू बता रहे हैं, सलवा जुडूम से पहले उनके पिता जी को जंगल में ले जाकर मीटिंग करते थे| उनके परिवार में 7 लोग का बीमारी से मृत्यु हो गया| उनके मृत्यु होने के कारण वे लोग अपना धर्म छोड़कर ईसाई धर्म में चले गयें| फिर उन्हें नक्सलियों ने उनको मारने कि धमकी दियें| डर से वे लोग अपना गांव छोड़कर आंध्रप्रदेश में आकर रह रहे है, और अपना खेती बाड़ी कर रहे हैं|
Posted on: Jul 18, 2021. Tags: CG DISPLACED MANDAVI RAJU MAOIST VICTIM SUKAMA VICTIMS REGISTER
Impact : सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद तेंदू पत्ता का पैसा मिल गया है...
ग्राम पंचायत-किलेपाल नंबर 01, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दयानंद पोड़ायामी बता रहे हैं, कि तेंदू पत्ता तोड़ने के कार्य के लिये उन्हें पैसा नही मिल रहा था|, जिसके कारण खेती किसानी करने में बहुत परेशानी हो रही थी । इस संदर्भ में उन्होंने कई बार अधिकारियों से बात की पर किसी ने कोई ध्यान नही दिया| तब उन्होंने अपना संदेश सीजीनेट में रिकॉर्ड किया। जिसके बाद सीजी नेट के साथियों की मदद से उनकी समस्या का निराकरण हो गया है, इसलिये वे मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं | संपर्क नंबर@7427128474.
Posted on: Jul 18, 2021. Tags: BASTANAR CG DYANAND PODIYAMI IMAPACT
पीड़ितों का रजिस्टर : 2005 में तुमनार से बीजापुर पढाई करने आये हैं,गांव में नक्सलियों ने परेशान करते ह
ग्राम-पंचायत तुमनार,जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से पवन तेलाम पिता नाता तेलाम बता रहे हैं, 2005 में तुमनार से बीजापुर पढाई करने आये हैं| उनके माता-पिता गांव में रहते हैं, अभी भी उन्हें गांव में नक्सलियों ने परेशान करते हैं, लेकिन वे लोग अपना गांव नही छोड़े हैं| अभी भी वहां खेती बाड़ी कमा रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7646882646.
Posted on: Jul 17, 2021. Tags: 2005 BIJAPUR MAOIST VICTIM NATA TELAM PAWAN TELAM VICTIMS REGISTER
जनगणमन-अधिनायक जय हे भारतभाग्यबिधाता...राष्ट्रगान
ग्राम पंचायत-पथल, जिला-संबल (उत्तरप्रदेश) से योगेन्द्र एक राष्ट्रगान सुना रहे हैं:
जनगणमन-अधिनायक जय हे भारतभाग्यबिधाता!
पञ्जाब सिन्धु गुजराट मराठा द्राबिड़ उत्कल बङ्ग
बिन्ध्य हिमाचल यमुना गंगा उच्छल जलधि तरङ्ग
तब शुभ नामे जागे, तब शुभ आशिष मागे,
गाहे तब जयगाथा।
जनगणमङ्गलदायक जय हे भारतभाग्यबिधाता!
जय हे, जय हे, जय हे, जय जय जय जय हे....
Posted on: Jul 17, 2021. Tags: RASHTGAN SAMBL UP YOGENDRA
हमारे गांव में रोड की समस्या है आने जाने में दिक्कत होती है…मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-आंजर, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विश्वनाथ यादव बता रहे हैं, उनके गांव में रोड कि बहुत समस्या है, वहां के लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को कई बार आवेदन भी कियें है, लेकिन अभी तक नही बना है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो अपील कर रहे हैं, कि दिए गये नंबर पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे: सचिव@9340418377, सीईओ@8889251366, संपर्क नंबर@8718935919.
