जड़ी-बूटी के बारे में बता रहे हैं,

ग्राम पंचायत-नीलबोदेनार, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मोटूराम पोयम बता रहे हैं उनके गांव में बहुत घना जंगल है, वहाँ सब बीमारीयों का जड़ी-बूटी मिलता है| जैसे किसी का BP बढ़ जाने से रेपाल का एक जड़ी होता है, गोंडी में रेपाल कहा जाता है| उससे एक सप्ताह से उपयोग करने से BP कम हो जाता है| और अन्य प्रकार की जड़ी-बूटी उस जंगल में पायी जाती हैं| आंवला, तेंदू, भेलवा, चार, आदि पायी जाती है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर @9340163012.

Posted on: Jun 20, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA HELTH MOTURAM POYAM NILBODENAR

पीड़ितों का रजिस्टर: गांव में सरपंच को नक्सलियों ने मार दिए, डर से गांव छोड़ना पड़ा...

जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से श्यामलाल मरकाम पिता जपाऊराम जी बता रहे हैं कि ये नक्सल पीड़ित हैं और नक्सलियों के डर से गाँव छोड़कर आए हैं| गाँव में नक्सलियों ने सरपंच को मार दिए इस कारण डर से वे लोग भी डर से मूल गाँव को छोड़ दिया| नक्सल पीड़ितों को सरकार की और से मिलने वाली सुविधा में राशन कार्ड और थोड़ी सरकारी जमीन दी गई है, इसके अलावा इन्हे कुछ भी नहीं मिला है| उन्हें घर बनाने के पैसे व जमीन की जरूरत है| कृपया सरकारी सहायता का लाभ दिलाने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए| संपर्क नबर@9770750247.

Posted on: Jun 20, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR VICTIMS REGISTER

दर्गा धडी ने ताकुन तुके ऐसे इसे मत मित चो...हल्बी गीत-

खिरेन्द्र यादव जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से हल्बी गीत सुना रहें है:
दुर्गा धडी ने ताकुन तुके ऐसे इसे मत मित चो-
खल खल ढोडी बोहे दे, गोठ गोठी अमा मंचो...

Posted on: Jun 20, 2022. Tags: BASTAR CG HALBI SONG

स्कूल भवन की हालत ख़राब है, नया भवन बनवाने में मदद करें...

ग्राम-बामनारास, पंचायत-मेटानार, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगडूराम नाग शाला भवन की समस्या बता रहे हैं कि स्कूल भवन की स्थिती बहुत ख़राब है| बारिश में पानी टपकता है, बच्चो को बैठने में तकलीफ होती है, छत और दीवारो में दरार पड़ चुका है| मरम्मत के योग्य भी नहीं है| उनका कहना कि नया स्कूल भवन की आवश्यकता है, जिससे बच्चो और शिक्षको को कोई खतरा न हो| वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर नया शाला भवन बनवाने में मदद करें: सरपंच@8815883734, सचिव@8889349626. संपर्क नंबर@9131035563.

Posted on: Jun 20, 2022. Tags: BASTAR BHAVAN CG PROBLEM SCHOOL

34 परिवार है और एक हैंडपंप थी वह भी खराब है

चमरुपारा, बस्तानार पंचायत, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुबती गावड़े जी बता रहे हैं कि इनके गाँव के चमरुपारा मोहल्ले में हैंडपंप की सुविधा नहीं है|एक ही हैंडपंप था अभी यह खराब है |इस गाँव में 34 परिवार निवास करते है|इनका कहना है बरसात में नदी नाला से पानी मिल जाता है परंतु गर्मी में नदी-नाले सूखने से पानी मिलना मुश्किल हो जाता है|इस मोहल्ले में एक और हैंड पंप की जरूरत है ताकि इन्हे पीने का पानी मिल सके|कृपया इस गाँव में पानी क समस्या को दूर करने में इनकी मदद करें|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर सरपंच @6268551127, जिला कलेकटर@8458956694, बस्तानार सीईओ@9406016762 .

Posted on: Jun 19, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG HANDPUMP PROBLEM SUBATI GAVDE

« View Newer Reports

View Older Reports »