गाओ बजाओ तुम यीशु ना...यीशु मसीह गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो यीशु मसीह से जुडी एक गीत सुना रहीं हैं-
गाओ बजाओ तुम यीशु ना-
सुन्दर मधुर ना-
यीशु नाम प्यारा नाम-
शक्ति दिलाये ना-
यीशु नाम प्यारा नाम-
शान्ति दिलाये ना...RK
Posted on: Oct 17, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
6 माह के बाद भी नही मिला नेत्रहीन विकलांग पेंशन, कृपया नेत्रहीन विकलांग पेंशन दिलाने में मदद करे...
ग्राम-खेड़ी, ब्लॉक-नाथूसरी चोपटा, जिला-सिरसा (उत्तरप्रदेश) से प्रेंश कुमार (दृष्टिबाधित) नेत्रहीन विकलांग पेंशन नही मिलने की समस्या बता रहें हैं, नेत्रहीन विकलांग पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किये गया है जो अभी तक 6 माह हो गया हैं किन्तु अभी तक नही मिल रहा हैं नेत्रहीन विकलांग पेंशन इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए फ़ोन नंबर पर बात कर नेत्रहीन विकलांग पेंशन दिलाने में मदद करें. ऑनलाइन ऑपरेटर@9992749483, सरपंच@9729244166, संपर्क@7015677250. (179757) RK
Posted on: Oct 17, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
17 अक्टूबर को विश्व गरीबी उन्मूलन दिवस के साथ सभी साथियों को नवरात्रि की हार्दिक बधाई...
जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गंधर्व 17 अक्टूबर को विश्व गरीबी उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाता है “एक दिन संयुक्त राष्ट्र की तरफ से गरीबी को खत्म करने के लिए समाज को एकजुट करने के लिए” और इसके साथ आज नवरात्रि पावन अवसर सभी सीजीनेट सुननें वाले साथियों को हार्दिक बधाईयाँ के साथ समस्त महिलाओं को अपनी अंतर शक्ति को बढ़ावा देते हुए हमेशा स्त्रीयों को साहस बने रहना चाहिए जिसे किसी कोई हिम्मत ना हो की किसी प्रकार की कोई दुर्व्यवहार कर सकें. RK
Posted on: Oct 17, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
झूलो भवानी झुलना की माता तोरि लाल झुलावे...देवी गीत-
जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से पप्पू कुमार झारिया नवरात्रि की पावन अवसर पर एक देवी गीत सुना रहें हैं-
झूलो भवानी झुलना की माता तोरि लाल झुलावे-
काहेन के तोर बने पलना-
काहेन लागी डोर की माता तोरि लाल झुलावे-
चन्दन काट को तोर बने पालना-
रेशम लागी डोर की माता तोरि लाल झुलावे...RK
Posted on: Oct 17, 2020. Tags: CG SONG SONG VICTIMS REGISTER
हमारें गाँव पानी की बहुत ही दिक्कते है, कृपया हैंडपंप लगवाने में मदद करे...
ग्राम पंचायत-बड़े बोदेनार आश्रित मोहल्ला (सिको पारा) जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अर्मो राम कड़ीयाम बता रहें हैं पानी की समस्या ग्रामीण लोग नदी-नाले का पानी पिते है उसी पानी में नहाते-धोते हैं, इस गाँव में लगभग 50-60 घरों की बस्ती हैं पानी की बहुत ही दिक्कत है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है गये फ़ोन नंबर पर बात करके हैंडपंप की सुविधा दिलाने में मदद करें. सरपंच@9406483345, सचिव@9407644501, संपर्क@7647836321. (179709) RK
