Impact : 5 सदस्य हैं, रहने और खाने की समस्या हो रही थी, समस्या का समाधान हो गया...

प्रियंका नगरी, वाघोली, पुणे (महाराष्ट्र) से नागेश भगवान भोसले बता रहे हैं वे अहमद नगर जिले के निवासी है अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, 5 सदस्य हैं उन्हें रहने और खाने की समस्या हो रही है, किराये के मकान में रहते हैं, पैसे नहीं होने से दिक्कत हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उन्हें मदद मिली है जिसके लिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7517994497.

Posted on: May 11, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MH NAGESH BHOSALE PUNE SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के कारण काम नहीं कर पाने से राशन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है...कृपया मदद करें-

गली न. 5, अपर इंजरा नगर, खड़के बस्ती, पुणे (महाराष्ट्र) से उषा जगेनन सिंदे बता रही है, घर में कमाने के लिये कोई नहीं है लॉकडाउन के कारण वे घर पर ही रहती हैं, काम नहीं कर पा रही हैं, जिससे घर में राशन की व्यवस्था नहीं हो पाती है, बच्चो के पालन पोषण में दिक्कत आ रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8308083556. (166951)

Posted on: May 10, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE SONG USHA SINDE VICTIMS REGISTER

2 माह से न कोई काम मिला और न राशन मिला है, परेशान हैं, हमारी मदद करें...

सांई सत्यम पार्क, कवाडे बस्ती, वाघोली, पुणे (महाराष्ट्र) से किरन कदम बता रहे हैं कि कोरोना के बाद से उन्हें बहुत दिक्कत हो रही है, वे मजदूरी का काम करते हैं, परिवार में 5 सदस्य हैं, लॉकडाउन के कारण 2 माह से कोई काम नहीं मिला है, राशन नहीं मिला है, किराये के मकान में रहते हैं, परिवार परेशानियों से गुजर रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क मदद करें : संपर्क नंबर@7447886807. (166933)

Posted on: May 10, 2020. Tags: CORONA PROBLEM KIRAN KADAM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

नागपुर में लॉकडाउन में फंसे हैं, काम बंद, रहने खाने की समस्या है, घर पहुंचवाने में मदद करें...

जूना बगर गंज, गंगा बाई घाट चौक, हनुमान मंदिर के पास, थाना-नंदनवन, नागपुर, पिन कोड – 440008 (महाराष्ट्र) से संजय साहू बता रहे हैं, वे रीवा जिले, मध्यप्रदेश राज्य के रहने वाले हैं, नागपुर में जो काम करते थे वह काम बंद हो गया है, परिवार के साथ रहते हैं, 4 सदस्य हैं, काम बंद होने से खाने की समस्या हो रही है, इसलिये वे अपने गाँव जाना चाहते हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं, अधिकारियों से संपर्क कर घर पहुंचवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9529265032. (166883)

Posted on: May 10, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH NAGPUR SANJAY SAHU SONG VICTIMS REGISTER

Impact: लॉक डाउन के दौरान सरकार के योजना घर तक नही पहुँच रही थी, अब पहुँच रही है...

भाम्रागड़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से भारती बता रही हैं कोरोना के कारण जो लॉक डाउन हुआ है उससे लोग बाहर नहीं जा पाते हैं इसके लिये सरकार ने घर पहुंच सुविधा की है लेकिन जिन इलाको में गाड़ी नहीं जा पाती है नेटवर्क नहीं है उन्हें दिक्कत होती हैं वहां तक ये सुविधा नहीं पहुंच पाती थी अब इस समस्या का समाधान हो गया है वे खुश हैं, और सभी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं|भारती@9421796504.

Posted on: May 09, 2020. Tags: BHAMRAGADH BHAMRAGADH GADHCHIROLI MH CORONA IMPACT

« View Newer Reports

View Older Reports »