गैस सिलेंडर के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
बसंत कश्यप ग्राम पंचायत-किलेपाल नंबर03, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, गैस सिलेंडर नही मिलने की समस्या इसके लिए ग्राम पंचायत दो से तीन बार आवेदन भरे थे किन्तु नाम नही आया गैस सिलेंडर सूचि में बरसाल के दिनों में लकड़ियों से खाना बनाने में हमे बहुत ही दिक्कतें होती हैं, क्योंकि सही तरीके से नही जल पातें हैं, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गयें फ़ोन नंबर पर बात करके गैस सिलेंडर दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7999696950, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Nov 02, 2021. Tags: BASNT KASHYP BASTANAR BASTAR CG GAS PROBLEM SYLINDER
मुझे अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिल पाया, लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद
ग्राम पंचायत-भुरगुम, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से श्रीमती जमाली कवासी बता रहे हैं की उन्होंने आवास योजना घर के लिए आवेदन पत्र 5 साल से दे रहें हैं, लेकिन अभी तक योजना का लाभ नही मिल पाया, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@8458956695, संपर्क@8103209029.
Posted on: Oct 28, 2021. Tags: BASTANAR CG HOUSING SCHEME JMALI KAWASI PROBLEM SRIMATI
पीड़ितों का रजिस्टर : 2011 में नौकरी से निकाल दियें...
ग्राम-सोनपुर,जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से पिंकू कडियार पिता भांसू कडियार बता रहे है की | उसका नौकरी गोपनि सैनिक में लगा था अभ उसे नौकरी से हटा दिया गया हैं,नौकर से हटा कर चार साल हो रहा हैं | गोपनी सैनिक से बताये थे नौकरी माकन जमीन मिलेगा इसीलिए 2011 को गाँव छोड़कर आया हैं | लेकिन अभ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं |सम्पर्क नंबर@7587326702.
Posted on: Oct 28, 2021. Tags: 2011 CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR PINKU KADIYAR VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: शहर आवाजाही पे मुखबीर समझकर गांव से भगाए गए...
रैनूराम हिचामी, ग्राम ढुंडरीबेड़ा, पंचायत मेटानार, ब्लॉक ओरछा, जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़ से बताते हैं कि वे अपने गांव में शिक्षक के रूप में काम करते थे। उन्होंने कक्षा 12वीं तक पढ़ाई कि है। बच्चों के लिए कॉपी-किताब लाने व बैंक के काम से उनहेइऑन नारायणपुर आना जाना पड़ता था। इसी कारण उनपे नक्सलियों ने मुखबिरी का शक किया। जिसके पश्चात वे और उनकी पत्नी पलायन कर नारायणपुर जिला मुख्यालय या गए और तब से नायपारा में रहते हैं। सरकार से उन्हें कोई मदद नहीं मिली है। संपर्क नंबर@7646842674.
Posted on: Oct 28, 2021. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM METANAR NARAYANPUR ORCHHA RAINURAM HICHAMI VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: माओवादियों ने बेटे को मुखबीर बता कर मार दिया, तब से नारायणपुर में रहते हैं...
रसूल कोर्राम, ग्राम पंचायत मैनागवाड़ी, ब्लॉक नारायणपुर, जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़ से बताते हैं कि 2002 में नक्सलियों ने उनके बेटे को मुखबीर बता कर मार डाला, तब से वे नारायणपुर जिला मुख्यालय के बंगलापारा में एसपीओ कालोनी में रहते हैं। वे बताते हैं कि उनका बेटा 10वीं कक्षा में पढ़ता था। नक्सलियों ने जन अदालत कर उनके बेटे को 2 बार पीटा था। उसके बाद जब माओवादी उसे खोजने लगे, तब वे अपने बेटे को लेकर नारायणपुर भाग गए। लेकिन वहाँ पुलिस से मिलीभगत कर, नक्सलियों ने उसे बड़गांव में मार डाला। सरकार से उन्हें रु. 1 लाख व रहने के लिए 2 डिस्मिल जमीन मिली थी, लेकिन उससे संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिया, जिससे उनका आधिपत्य प्रमाणित हो सके। वर्तमान में रोजी मजदूरी करके गुजारा करते हैं।
