स्वागत स्वागत है स्वागत है...स्वागत गीत-
ग्राम-बड़े किलेपाल, तहसील-बास्तानार, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से राम सिंह कोहरामी एक स्वागत गीत सुना रहे हैं:
स्वागत स्वागत है स्वागत है-
हे अतिथि गण को अभिनंदन-
करते हैं हम सब जगबंधन-
स्वागत स्वागत है स्वागत है-
बड़े भाग्य से आप पधारे-
तब होबे प्रण पूर्ण हमारे-
स्वागत स्वागत है स्वागत है...(AR)
Posted on: Nov 19, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
सलाम शहीदों को जो खो गए...देशभक्ति गीत
नारायण विकान्द राजिस्थान से एक देशभक्ति गीत सुना रहें है:
सलाम शहीदों को जो खो गए-
वतन को जगाकर जो खुद सो गए-
वो थे लाड़ले अपनी माँओं के पाले-
मगर हो गए गोलियों के हवाले-
आजादी के बदले जवानी लुटा दी-
वतन के लिए जा की बाजी लगा दी...(181421) GT
Posted on: Nov 19, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
नरियरवा जे फरले घवद से...छठ गीत-
जिला-पटना (बिहार) से पवन कुमार छठ पर्व के अवसर पर एक छठ गीत सुना रहे हैं:
नरियरवा जे फरले घवद से-
यही पर सुगा मेरा राय-
उजे मारवाड़ा सुगवा धनुग से-
सुगा गिरे मुरछाय-
उजे खबरी लगैले दिस से-
सुगा बिहन उठी आय...(AR)
Posted on: Nov 19, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
पानी ले आये पवन संग मा...ददरिया गीत-
ग्राम-लोतमा, ब्लाक-जयजयपुर, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से संपतलाल यादव एक ददरिया गीत सुना रहे हैं:
पानी ले आये पवन संग मा-
तै हा मन ला मिला रे संगी...
अपने गीत, संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Nov 19, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
हे शारदे माँ हे शारदे माँ हे शारदे माँ...प्रेरणा गीत
ग्राम-पटना सिटी सेन्टर राज्य बिहर से पवन कुमार जी सरस्वती जी कि वंदना सुना रहे है :
हे शारदे माँ हे शारदे माँ-
अज्ञानता से हमें तार दे माँ-
तू शक्ति देवी संगीत तुजसे-
हर शब्द तेरा हर गीत तुजसे-
हम है अकेले हम है अधूरे-
तेरी सरण में हमें पियार दे माँ....(181329)
