हमारे गांव में रोड कि बहुत समस्या है, आज तक कोई सरकार नही पहुची है,कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-कारंगोली, घुसुरमेटा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संकूराम बोगामी बता रहे हैं उनके गांव में पंचायत भवन जाने के लिए रोड नही बना है, गांव के ग्रामीणों को आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है, ग्रामीणों ने कई बात अपनी आवाज उठाये लेकिन अभी तक अधिकारी नही पहुची है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे है कि दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9301099327, सीईओ@940616762. कलेक्टर@8858956694.
Posted on: Oct 04, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD SANKURAM BOGAMI
लालागुड़ा से मितानिन सुमानी दीदी से उनके काम के बारे में एक चर्चा...
राउतपारा, ग्राम पंचयत- लालागुडा, ब्लाक- बास्तानार, जिला- बस्तर (छतीसगढ़) से मितानिन सुमानी दीदी अपने काम के बारे में बता रही हैं। पारा में जो भी बीमार पड़ते हैं, उन्हें घर में ही दवाई देने जाते हैं। वे महिलाओं को डिलवरी के लिए हॉस्पिटल पहुंचाते हैं और ग्रामीणों को सफाई से रहने की राय देते हैं।
Posted on: Oct 04, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG HEALTH WORKER LALAGUDA MITANIN SUMANI
ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण 1 महीने से गांव अंधेरे में है, कृपया मदद करें...
धुर्वापारा, ग्राम पंचायत- बड़े काकलुर, ब्लाक- बास्तानार, जिला- बस्तर (छतीसगढ़) से आस्मती कुंजाम बता रही हैं कि एक महीने से ट्रांसफॉर्मर ख़राब होने के कारण धुर्वापारा में अँधेरा छाया हुआ है। मोबाईल चार्ज करने के लिए दो-तीन किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। खाना बनाने में और बच्चो को पढ़ाई करने में परेशानी होती है। सचिव व सरपंच को सूचना देने पे ट्रांसफॉर्मर बदलना पड़ेगा कहा गया था। उसके बाद मिस्त्री दुबारा वापस नहीं आया। सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि ट्रैन्स्फॉर्मर सुधारवाने में मदद करें। संपर्क नंबर@ पीड़ित व्यक्ति@9407955265, सरपंच@9479019041, CEO@9406015762, कलेक्टर@8858956694.
Posted on: Oct 04, 2021. Tags: AASMATI KUNJAM BADE KAKLUR BASTANAR BASTAR CG ELECTRICITY PROBLEM TRANSFORMER
हमारे गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना क
ग्राम पंचायत-बड़े बोदेनार, सुक्कोपारा ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारूराम से बता रहे हैं, बता रहे हैं कि उनके गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या हैं, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं, गाड़ी मोटर नही चल पाती हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9424148842, सरपंच@9406483354, सचिव@9407645401, CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694.
Posted on: Oct 04, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CC CG PROBLEM ROAD SOMARURAM
वेले ओ वेले दाती - गोंडी पाटा
नवा खाई के त्योहार पे ढोकाम गांव के निवासी गोंडी भाषा में एक पाटा गा रहे हैं। यह गांव ग्राम पंचायत बिरगाली, तहसील बास्तानार, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ में है।
