स्वास्थ्य स्वर : बार-बार पेशाप आने की बीमारी का घरेलु उपचार...
ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बाजार चारभाठा, तहसील-सहसपुर लोहारा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य कनकराम कौशिक बार-बार पेशाब आने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, काला तिल 200 ग्राम लेकर अच्छे से कूट कर चूर्ण बना लें और उसे 250 ग्राम गुड की चाश्नी में मिलाकर 20-20 ग्राम की लड्डू बनाकर सुबह शाम एक-एक लड्डू सेवन करें, छोटे बच्चों को छोटी गोली बनाकर खिलाये, ऐसा उपयोग करने से बार-बार पेशाब आने की समस्या में आराम मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : कनकराम कौशिक@9179998149.
Posted on: Sep 16, 2019. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पेचिस या दस्त बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-कुम्हारगनिया, पोस्ट-बाजार चारभाठा, तहसील-सहसपुर लोहरा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कनकराम कौशिक पेचिस बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| इस बीमारी में इंसान दस्त के कारण दुबला पतला हो जाता हैं| पानी की कमी हो जाती है| इस समस्या से बचने के लिये साफ किया हुआ सौफ 200 ग्राम लें| उसके बाद उसे 100-100 ग्राम के दो भाग कर लें| उसमे से 100 ग्राम को तवे में सेंक लें| उसके बाद दोनों को मिला लें| फिर मिश्री मिलाकर उस मिश्रण को पीसकर चूर्ण बना लें| और कांच के बर्तन में रखें| बीमार व्यक्ति को दिन में 3 से 4 बार 2-2 चम्मच सेवन करें, और पानी पियें, लाभ हो सकता है: संपर्क नंबर@9179998149.
Posted on: Sep 02, 2019. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-कुमारगनिया, पोस्ट-बाजार चारभाठा, तहसील-सहसपुर लोहरा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कनकराम कौशिक पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पीपल के 4 से 5 नये पत्ते जो गुलाबी रंग के होते हैं| उसे लें और एक चम्मच मिश्री या शक्कर लेकर दोनों को मिलाकर पीसकर चटनी बना लें| उसके बाद एक गिलास पानीं में खोले और कपड़े से छानकर खाली पेट सेवन करें| यह प्रकृया दिन में दो बार सुबह शाम करें| इससे पीलिया बीमारी में आराम मिल सकता है| 3 से 7 दिन तक दवा का सेवन कर सकते हैं| दवा का उपयोग करने से पहले दिये गये नंबर पर संपर्क कर संबंधित विषय पर जानकारी लें : संपर्क नंबर@9179998149.
Posted on: Aug 31, 2019. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER
स्वाथ्य स्वर : गर्मी के दिनों में सिर में दर्द, चक्कर आने की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-कुमारगनिया, पोस्ट-बाजार चारभाठा, तहसील-सहसपुर लोहरा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य कनकराम कौशिक गर्मी के दिनों के आंखों के सामने अँधेरा, सिर में दर्द होना, और अचानक चक्कर आने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं | सूखा आंवला बिना गुठली वाला 6 ग्राम और सुखा धनिया 6 ग्राम लें| दोनों को कूटकर पीस लें| उसके पश्चात मिट्टी के बर्तन (पोला) में 250 ग्राम पानी के साथ चूर्ण को भिगो कर रख दें| सुबह उसे मसलकर छान लें, और 2 चम्मच मिश्री मिलाकर सेवन करें | लगातार 3-4 दिनों तक सेवन करने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9179998149.
Posted on: Aug 30, 2019. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बालतोड़ बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-कुम्हारगनिया, पोस्ट-बाजार चारभाटा, तहसील-सहसपुर, लोहारा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य कनकराम कौशिक बालतोड़ बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| बालतोड़ को किस्टूट्टी के नाम से भी जाना जाता है | इसके ईलाज के लिये नीम की पत्ती 30 से 40 ग्राम लेकर उसको पीसकर चटनी बना लें| उसके बाद उसको टिकिया बना लें| और उस जगह पर लगायें| बालतोड़ पकने की स्थिती में हो तब नीम की चटनी में काली मिर्च मिलाकर पीस लें और लगाकर बांध लें| इससे फोड़ा पक के फुट जायेगा| और मवाद बाहर निकल जायेगा| उसके बाद आराम मिल सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9179998149.
