कोरोना से बचने के लिये नियमो का पालन करें और टिका जरुर लगवायें-
दिल्ली से राजेश पाठक जनहित में संदेश दे रहे हैं कि कोरोना काल में कोरोना से बचने के लिये जो नियम बताये गये हैं उनका पालन करें| टिका लगवायें, टिका लगवाने के लिये जो नहीं जा पाते हैं, दृष्टिबाधित हैं, दूर इलाके में रहते हैं, उन्हें मदद करें, टीकाकरण केंद्र तक पहुचने में मदद करें|
Posted on: Oct 11, 2021. Tags: CORONA MESSAGE DELHI RAJESH PATHAK
हमारे गाँव में मेरे साथ और किसी को वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहा हैं, कृपया वृद्धावस्था पेंशन दिल
ग्राम-डोंगरीगुड़ा, पंचायत-अलवा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अंतरा मंडावी और साथ में हैं ग्रामीण बुजुर्ग दादा हिडमा राम वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहें हैं और बता रहे हैं उनके गाँव में लोगो को पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलता है, उनके गाँव में ऐसे कई लोग हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं दिये नंबरों पर संपर्क कर निवासियों को जो पेंशन के दायरे में आते हैं उन्हें पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8120966180. सचिव@9406109008. CEO@7835814506.
Posted on: Oct 11, 2021. Tags: AGE ANTARA MANDAVI BASTAR CG OLD PENSION PROBLEM
पिछले पांच सालों से एक बार भी नही मिला वृद्धावस्था पेंशन कृपया मदद करें...
पंचायत-डीलमिली क्रमांक-1 ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समारू राम कवासी वृद्धावस्था पेंशन नही मिलने की समस्या बता रहें हैं, पांच साल पहले वृद्धावस्था पेंशन मिल रहे थे किन्तु अभी नही मिल रहें हैं, और सरपंच सचिव को बोलने पर उनके द्वारा जानकारी देते है की यह योजना बंद कर दिए गये है| सीजीनेट सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों पर बात करके वृद्धावस्था पेंशन दिला में मदद करें:सरपंच@9131452869, सचिव@7898718409, CEO@8959993222
Posted on: Oct 11, 2021. Tags: AGE BATSAR CG DARBHA OLD PENSION PROBLEM SMARURAM KAWASI
हम लोग नाली निर्माण में काम किये थे, जिसका मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है, मजदूरी दिलवाने में मदद करें...
ग्राम पंचायत-डोडरेपाल, ब्लाक-दरभा,जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से शालिक कुंवर जो बता रहे है कि मनरेगा के तहत नाली निर्माण में काम किये थे, जो जनवरी,फरवरी,में काम करवाया गया था, 25 लोग काम किये थे,एक सप्ताह का मिला 18 दिन का मजदूरी बाकि है रोजगार सहायक को बताये मिल जायेगा बोले,अभी तक नही मिली,सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे है : सरपंच@9301714816, सचिव @9406109008 संपर्क@7999817108, कलेक्टर@8488956694, CEO@9406016762, जिला पंचायत@9004037600.
Posted on: Oct 02, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA SHALIK KUNWAR WAGE PAYMENT
50 लोगों का मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-कोरंगाली, ब्लाक-बास्तानार, जिला -बस्तर (छतीसगढ़) से बालसिंघराम बता रहे हैं कि उनके गांव से लगभग 50 मजदूरों ने पंचायत के द्वारा हो रहे डबरी निर्माण में एक महीना काम किया था। सभी की हाजिरी भी जमा कर चुके हैं पर अभी तक पूरा भुगतान नहीं हुआ है। कुल मजदूरी रु.2 लाख मिलना था लेकिन केवल रु.1 लाख मिला है। सीजीनेट साथियों से निवेदन है कि इनकी मजदूरी दिलाने में मदद करें@ सरपंच@8103465360,संपर्क@9407713086,कलेक्टर@9488956694, CEO@9406016762.
