Impact: We students got our due scholarship after CGnet Swara report...
ग्राम-बडोखर, ग्राम-पंचायत-हिनौती,जिला- रीवा (म.प्र.) से शिवानन्द द्विवेदी बता रहे हैं कि इन्होंने मई-जून में एक प्रकरण सीजीनेट स्वर के माध्यम से कुछ हरिजन छात्रों के स्कालरशिप न मिलने के विषय में समस्या रिकार्ड किया था और सीजीनेट के माध्यम से SC/ST कमीशन नई दिल्ली में रखा गया वहां से एक जांच आई और जांच एक डेढ़ माह पहले संपन्न हुई जिसमे उच्च अधिकारी आये थे जिला रीवा के शिक्षा विभाग अधिकारियों ने जायजा लिया और इन लड़कों की स्कालरशिप भी मिली और यहाँ एक सार्थक समस्या का भी समाधान हुआ । उदाहरण के लिए
सुनील कुमार साकेत जिनका स्कालरशिप दो साल से नहीं मिल रहा था इनको साढ़े बाईस सौ रु.मिला तो ये सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं | शिवानन्द@9589152587
Posted on: Nov 30, 2016. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
मनरेगा की वेबसाइट पर काम हो रहा है पर ग्रामीण कहते हैं उन्हें दो साल से कोई काम नहीं मिला...
शिवानन्द द्विवेदी, हरिजन बस्ती ग्राम-कैथा, जनपद पंचायत-गंगेव,तहसील-मनगवां, जिला-रीवा,मध्यप्रदेश से ग्रामीणों की समस्या बता रहे हैं कि दो साल से मनरेगा के तहत काम नहीं दिया गया है जिससे ग्रामवासी परेशान हैं इसकी शिकायत भी की गयी लेकिन आज तक कोई भी कारवाई नहीं की गयी है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं जिलाधिकारी@9425903973, CEO@9644142702. वे बता रहे हैं कि मनरेगा के वेबसाइट में बताया जा रहा है कि इस गाँव में मनरेगा के तहत कई काम चल रहे हैं जिसमे दर्जनों मज़दूर काम कर रहे हैं पर ऐसा लग रहा है कि काम कागजों पर और मशीनों के द्वारा कराया जा रहा है । सीएम हेल्पलाइन से भी मदद नहीं मिल रही है । शिवानंद@7869992139
Posted on: Nov 26, 2016. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
सरकार पहले गरीबों को रिहाइश की ज़मीन का पट्टा दिलवाए फिर शौचालय बनाने को मदद करे...
शिवानन्द द्विवेदी ग्राम-इटहा, ग्राम पंचायत-कैथा, जनपद पंचायत- गंगेव, तहसील-मनगवां, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश के हरिजन आदिवासी बस्ती से ग्रामीणों की समस्या बता रहे हैं । वे बता रहे हैं कि प्रशासन ने यह मौखिक फरमान जारी कर दिया है कि अगर लोग शौचालय नहीं बनवाएंगे तो उनका राशन बंद करवा दिया जाएगा और उनको जेल हो जाएगी पर साथी बता रहे है कि उनके पास कोई ज़मीन नहीं है जहां पर उन्होंने घर बनाया है उसका कोई पट्टा उनके पास नहीं है अत: अगर प्रशासन सच में यदि उनकी मदद करना चाहता है तो पहले उनके घर के जमीन का पट्टा दिलवाए और फिर उन्हें शौचालय बनने में मदद करे । ब्लाक CEO@9644142702, जिला CEO@9425636535 कलेक्टर@9425903973। द्विवेदी@7869992139
Posted on: Nov 17, 2016. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
मुख्यमंत्री आवास योजना से क़र्ज़ देने के लिए अधिकारी 10,000 रू घूस मांग रहे हैं, कृपया मदद करें..
ग्राम-सुराहवा, पंचायत-हिनोति, जनपद-गंगेव, तहसील-सिरमोर, जिला-रीवा (म.प्र.) से शिवानन्द दूवेदी बता रहे है कि वहां के पटेल ने जनवरी-फ़रवरी वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले ऋण के लिए मध्यांचल ग्रामीण बैंक में अप्लाई किये थे, जिसका एक लाख रूपये मिलना था लेकिन वहां के अधिकारी 10,000 रू घूस मांग रहे हैं । वे बता रहे हैं कि यह सिर्फ श्री पटेल की समस्या नहीं है बल्कि ऐसे अनेक उदहारण है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, P.C.O. पंचायत कोडिंनेटर ऑफिसर का नम्बर- 9753452874, C.E.O. का नम्बर – 9644142702, CEO का नंबर – 9425636535 है कृपया उनको फोन करें । शिवानंद द्विवेदी@7869992139
Posted on: Oct 19, 2016. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
Cremation ground captured, even family who donated not allowed to cremate...
Rajbahor Shukla from village Kaitha in Mangawan tehsil of Gangeo block in thana Gadh of Rewa district in Madhya Pradesh donated some land to community to use it as cremation ground but when he took dead body of one of his relative he found some people have illegally captured the land and did not allow him to cremate. He wants Govt to take control of the land for public use. Please call Tehsildar@7247337488, Collector@9425903973 and Commissioner@9425088190. Shivanand@7869992139
