कलयुग में नाम कमायो,कलयुग में कला दिखायो....भक्ति गीत-
सुनील कुमार ग्राम-मालीघाट जिला-मुज्जफरपुर (बिहार) से हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को एक देवी भक्ति गीत सुना रहे हैं:
कलयुग में नाम कमायो-
कलयुग में कला दिखायो-
प्रति हंश राम के कला सिवाय-
कलयुग में नाम कमायो-
सतिअन्सुइय के कथा सुनाये-
कलयुग में नाम कमायो CS
Posted on: Jul 05, 2020. Tags: BHAKTISONG MUJJAFARPUR BH SONG SUNILKUMAR VICTIMS REGISTER
कोरोना महामारी के समय लोक कलाकारों के मदद करने पर चर्चा...
मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार समाज सेवी अनिल कुमार अनल से चर्चा कर रहे हैं, वे कपड़ा देकर लोगो की मदद करते हैं, अभी कोरोना का समय चल रहा है, उसमे वे लोगो की मदद कर रहे हैं, जो कलाकार काम नहीं कर पा रहे हैं, काम बंद है, उनके लिये काम कर रहे हैं, महामारी के दौर में कोई कलाकार भूखे न रहे इस पर काम कर रहे हैं, सूची तैयार कर रहे हैं : सुनील कुमार@9308571702. (AR)
Posted on: Jun 24, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
कान्हा के बासुरी देने की कहानी : सुनील कुमार
मलीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार एक कहानी सुना रहे हैं:
राधा का घर वृन्दावन से कुछ दूर हिडपल्ली गाँव में था, हर रोज उस गली में कान्हा बासुरी बजाते और राधा खिची चली आती, एक दिन कान्हा को मथुरा से जाना पड़ा, कान्हा को लेने आये रथ को गोपियों ने घेर लिया, कृष्ण ने बासुरी को राधा को दे दिया अब बासुरी जरुरत नहीं थी, पूरा वृंदावन दुःख में था, राधा को कोई फर्क नहीं पड़ा, क्यों कि वे उनकेआत्मा से जुड़ी थी| (AR)
Posted on: Jun 22, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG STORY SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
हे गोविन्द सब ठीक करो, हमें वृंदावन में आना है...भक्ति गीत-
मालीघाट, मुज़फ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
हे गोविन्द सब ठीक करो-
हमें वृंदावन में आना है-
हमें वृंदावन में आना है-
हे राधे सब ठीक करो हमें-
हमें बरसाने में आना है-
करनी है दो बाते तुमसे-
फिर से दर्शन पाना है... (AR)
Posted on: Jun 16, 2020. Tags: MUZAFFARPUR RELIGION SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित बातें...
मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित बाते बता रहे हैं, रसोई को अग्नि रोधक बनाने के लिये रसोई के चारो तरफ गीली मिट्टी का लेप लगा दें, भोजन आदि 8 बजे से पहले और शाम को 6 बाद पकायें, लालटेन दिया का प्रयोग सावधानी से करें, रसोई में कोई ज्वलनशील पदार्थ न रखें, बालो को खुला न रखें, बच्चो को रसोई घर से दूर रखें, खुली और तेज हवा में खाना न पकायें, घर में हमेश अग्नि बुझाने वाले पदर्थ जैसे पानी, सूखी मिट्टी, धूल रखें, हरे पौधे जैसे केला में ताप को कम करने की क्षमता होती है, इसे घर के चारो तरफ लगायें, सभी लोगो को प्राथमिक उपचार की जानकारी होनी चाहिये| सभी अपने पास आपातकालीन सेवा नंबर 101 जरुर रखें| (AR)
